समाजसेवी सह उद्योगपति भगतराम गुप्ता का निधन

प्रतिष्ठित समाजसेवी सह उद्योगपति 77 वर्षीय भगतराम गुप्ता का शुक्रवार को निधन हो गया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 22 Feb 2020 11:14 PM (IST) Updated:Sun, 23 Feb 2020 06:22 AM (IST)
समाजसेवी सह उद्योगपति भगतराम गुप्ता का निधन
समाजसेवी सह उद्योगपति भगतराम गुप्ता का निधन

जासं, भुवनेश्वर : प्रतिष्ठित समाजसेवी सह उद्योगपति 77 वर्षीय भगतराम गुप्ता का शुक्रवार को निधन हो गया। उनके निधन से शोक की लहर फैल गई। शाश्वत सनातनी परंपरा के अनुसार पुरी स्वर्गद्वार में उनका अंतिम संस्कार किया गया। बड़े बेटे मनमोहन गुप्ता ने मुखाग्नि दी। शवयात्रा में रामनिवास गुप्ता, महेंद्र मोहन गुप्ता, सुभाषचंद्र गुप्ता, आदि नारायण गुप्ता, मनमोहन, जितेंद्र मोहन, विनीत मोहन, अभिषेक, विशाल मोहन, हर्ष मोहन, कुंज, ज्ञान, यशव‌र्द्धन, आर्यमन, अभिज्ञान, श्रीराम, लव व कुश सहित भुवनेश्वर, कटक, जटनी आदि शहरों से भी बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। 12 नवंबर 1943 में राजस्थान के श्रीगंगानगर और हिसार के बीच सागरिया मंडी में जगदीश राय गुप्ता के घर जन्मे भगतराम गुप्ता, पांच भाइयों रामनिवास गुप्ता, महेंद्र कुमार गुप्ता, सुभाष गुप्ता और आदिनारायण गुप्ता में एक थे। उनके निधन से उद्योग जगत में शोक व्याप्त है। गुप्ता केबुल्स तथा गुप्ता पावर्स आदि कंपनियों के प्रबंध निदेशक उनके भाई महेंद्र कुमार गुप्ता ने बताया कि भगतराम गुप्ता एक संवेदनशील व्यक्ति के साथ-साथ प्रियदर्शी भी थे। हंसमुख, मृदुल, उदार, सहृदय, आत्मीय और धर्मपरायण होने के साथ उन्होंने भुवनेश्वर में संयुक्त परिवार की अवधारणा को आजीवन साकार रखा।

chat bot
आपका साथी