Odisha Coronavirus Update: ओडिशा में फिर 1000 के पार पहुंचा संक्रमितों का आंकड़ा, 128 बच्‍चे हुए संक्रमित

Odisha Coronavirus Updateओडिशा में कोरोना संक्रमण के 1041 नए मामले सामने आये हैं और 68 संक्रमितों की मौत दर्ज की गई है। कटक जिले से सर्वाधिक 176 लोग संक्रमित हुए हैं और मौत के मामले में इसी जिले से सबसे ज्‍यादा है।

By Babita KashyapEdited By: Publish:Thu, 19 Aug 2021 10:50 AM (IST) Updated:Thu, 19 Aug 2021 10:52 AM (IST)
Odisha Coronavirus Update: ओडिशा में फिर 1000 के पार पहुंचा संक्रमितों का आंकड़ा, 128 बच्‍चे हुए संक्रमित
ओडिशा में 128 बच्‍चे हुए कोरोना संक्रमित

भुवनेश्वर, जागरण संवाददाता। ओडिशा में बीते 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 1041 नए मामले सामने आए हैं। इसमें 128 बच्चे हैं, जिनकी उम्र 18 साल से कम है। उसी तरह से 68 लोगों की कोरोना से मृत्यु होने की जानकारी मिली है। नए संक्रमित मरीजों में 605 क्वारेनटीन से हैं जबकि 436 स्थानीय संक्रमण के मामले हैं।

मिली जानकारी के मुताबिक कटक जिले से सर्वाधिक 176 लोग संक्रमित मिले हैं। इसके अलावा अनुगुल जिले से 29, बालेश्वर जिले से 22, बरगड़ जिले से 7, भद्रक जिले से 15, बलांगीर जिले से 2, बौद्ध जिले से 1, देवगड़ जिले से 7, ढेंकानाल जिले से 15, गजपति जिले से 1, गंजाम जिले से 5, जगतसिंहपुर जिले से 43, जाजपुर जिले से 56, झारसुगुड़ा जिले से 1, कालाहांडी 4, कंधमाल जिले से 2, केन्द्रापड़ा जिले से 37, केन्दुझर जिले से 12, कोरापुट जिले से 2, मालकानगिरी जिले से 3, मयूरभंज जिले से 36, नवरंगपुर जिले से 3, नयागड़ जिले से 13, नुआपड़ा जिले से 1, पुरी जिले से 34, रायगड़ा जिले से 5, सम्बलपुर जिले से 9, सोनपुर जिले से 1, सुन्दरगड़ जिले से 13, स्टेटपुल में 88 लोग संक्रमित हुए हैं।

प्रदेश में आज जिन 68 लोगों की मृत्यु हुई है। इसमें कटक जिले से सर्वाधिक18 लोग शामिल हैं जबकि   जगतसिंहपुर जिले से 10, खुरदा जिले से 7, ढेंकानाल जिले से 6, भद्रक जिले से 5, मयूरभंज जिले से 5, अनुगुल जिले से 4, बालेश्वर जिले से 3, केन्द्रापड़ा जिले से 3, जाजपुर जिले से 3, गंजाम जिले से 2, नयागड़ जिले से 1, सुन्दरगड़ जिले से 1 संक्रमित मरीज की मौत हुई है।

 गौरतलब है कि 1041 नए मामले के साथ ही राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 9 लाख 98 हजार 187 तक पहुंच गई है। इनमें से 9 लाख 81 हजरा 316 लोग स्वस्थ हो चुके हैं जबकि 9664 सक्रिय मामले हैं, जिनका इलाज चल रहा है। उसी तरह से कोरोना से मरने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 7154 तक पहुंच गई है।

गुजरात से अच्‍छी खबर, 25 जिलों में नहीं मिला एक भी संक्रमित; राज्‍य में दर्ज हुए मात्र 23 नए केस

chat bot
आपका साथी