राज्य सरकार का फोकस ई-गर्वनेंस : मुख्यमंत्री

राज्य में सभी सरकारी सेवा को ऑनलाइन करने का निर्णय लिया गया है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 23 Nov 2019 09:48 PM (IST) Updated:Sun, 24 Nov 2019 06:17 AM (IST)
राज्य सरकार का फोकस ई-गर्वनेंस : मुख्यमंत्री
राज्य सरकार का फोकस ई-गर्वनेंस : मुख्यमंत्री

संसू, भुवनेश्वर: राज्य में सभी सरकारी सेवा को ऑनलाइन करने का निर्णय लिया गया है। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने इसकी घोषणा करते हुए कहा कि आगामी 15 अगस्त तक सभी सरकारी सेवा ऑनलाइन उपलब्ध होगी। कामन सर्विस सेंटर के जरिए ये सारी सेवाएं जनता को मिलने वाली है। साथ ही सरकार ने सभी मंजूरी बैंक के जरिए करने का भी निर्णय लिया है। प्रशासन में स्वच्छता लाने के उद्देश्य से सरकारी सेवाओं को ऑनलाइन करने का निर्णय लिया गया है।

उल्लेखनीय है कि नवीन पटनायक सरकार ने 5-टी का मंत्र अपनाया है, इसका मुख्य उद्देश्य जनता को स्वच्छ प्रशासन प्रदान करना है। मो सरकार के नाम पर सरकारी कार्य में सुधार का जो अभियान चलाया जा रहा है, यह उसी का अहम कदम है। राज्य में मो सरकार कार्यक्रम के तहत थानों में जाकर लोग अपनी शिकायतें बेहिचक कर पा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने मो सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि इससे पुलिस के पास फोन कर भी शिकायतें दर्ज कराई जा रही हैं और पुलिस भी इस कार्यक्रम के अंतर्गत त्वरित कार्रवाई कर रही है। मुख्यमंत्री ने पुलिस से आह्वान किया है कि वह निडर होकर बगैर किसी पक्षपात के अपना काम करे।

chat bot
आपका साथी