ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने भारतीय हॉकी टीम को दी बधाई

नवीन पटनायक ने भारतीय पुरुष हॉकी टीम को ओलंपिक सेमीफाइनल में प्रवेश करने के लिए बधाई दी। भारत 41 साल बाद ओलंपिक का सेमीफाइनल खेलेगा। मुख्यमंत्री ने ग्रेट ब्रिटेन पर भारतीय टीम की जीत पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि क्वार्टर फाइनल में टीम ने शानदार प्रदर्शन किया।

By Sachin Kumar MishraEdited By: Publish:Sun, 01 Aug 2021 09:46 PM (IST) Updated:Sun, 01 Aug 2021 09:58 PM (IST)
ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने भारतीय हॉकी टीम को दी बधाई
ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने भारतीय हॉकी टीम को दी बधाई। फाइल फोटो

भुवनेश्वर। ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने रविवार को भारतीय पुरुष हॉकी टीम को ओलंपिक सेमीफाइनल में प्रवेश करने के लिए बधाई दी। भारत 41 साल बाद ओलंपिक का सेमीफाइनल खेलेगा। मुख्यमंत्री ने ग्रेट ब्रिटेन पर भारतीय टीम की जीत पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि क्वार्टर फाइनल में राष्ट्रीय टीम ने शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि टीम सेमीफाइनल और ओलिंपिक फाइनल दोनों में जीत की लय बरकरार रखेगी। गौरतलब है कि ओडिशा सरकार 2018 से पांच साल के लिए पुरुष और महिला दोनों भारतीय हॉकी टीम की प्रायोजक है। ओडिशा एकमात्र ऐसा राज्य है जो पूरे देश में एक राष्ट्रीय खेल को बढ़ावा दे रहा है। ओडिशा हॉकी का उद्गम स्थल है और राज्य सरकार भारत को वैश्विक हॉकी में अपना दबदबा हासिल करने में मदद करने के लिए हॉकी पर प्रीमियम लगा रही है। भारतीय पुरुष हॉकी और भारतीय महिला हॉकी टीम दोनों क्रमशः 41 साल बाद ओलंपिक सेमीफाइनल और क्वार्टर में प्रवेश कर रही हैं। 

इधर, पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने भारतीय पुरुष हाकी टीम को ओलिंपिक के सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए बधाई दी है। कैप्टन ने ट्वीट कर कहा कि टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए ग्रेट ब्रिटेन को 3-1 से हराकर 41 वर्ष बाद ओलिंपिक की सर्वोच्च चार टीमों में जगह बनाई। आपको बधाई और अब स्वर्ण पदक के लिए आगे बढ़ें। उन्होंने पंजाब के खिलाड़ियों दिलप्रीत सिंह, गुरजंट और हार्दिक सिंह की ओर से गोल करने पर खुशी व्यक्त की है। 

इस बीच, अनुराग ठाकुर ने भी ट्वीट कर भारतीय टीम को बधाई दी है। वहीं, वीरेंद्र सहवाग ने भी टीम को शुभकामनाएं दी हैं। गौरतलब है कि भारत का सेमीफाइनल में मुकाबला सामना बेल्जियम से होगा। भारत की हॉकी टीम 49 साल बाद सेमीफाइनल में पहुंची है। भारत ओलंपिक में 1972 में इससे पहले सेमीफाइनल में पहुंची थी। भारत की तरफ से दिलप्रीत सिंह ने सातवें, गुरजंत सिंह ने 16वें और हार्दिक सिंह ने 57वें मिनट में गोल किया।

chat bot
आपका साथी