ओडिशा विधानसभा का बजट सत्र आज से

ओडिशा विधानसभा का बजट सत्र मंगलवार से शुरू हो रहा है। दो चर

By JagranEdited By: Publish:Mon, 19 Mar 2018 04:35 PM (IST) Updated:Mon, 19 Mar 2018 04:35 PM (IST)
ओडिशा विधानसभा का बजट सत्र आज से
ओडिशा विधानसभा का बजट सत्र आज से

जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर

ओडिशा विधानसभा का बजट सत्र मंगलवार से शुरू हो रहा है। दो चरण वाला यह सत्र पांच मई तक चलेगा। 20 से 31 मार्च तक पहला चरण और 11 अप्रैल से पांच मई तक दूसरे चरण का सत्र होगा। वित्त मंत्री शशि भूषण बेहरा 23 मार्च को 2018-19 आíथक साल के लिए बजट पेश करेंगे। सूचना के मुताबिक विधानसभा का यह सत्र हंगामेदार होने की संभावना है। सत्ता पक्ष एवं विपक्ष ने एक दूसरे को घेरने की अपनी रणनीति तैयार कर ली है।

इस संबंध में कांग्रेस के विधायकों की बैठक पहले ही संपन्न हो चुकी है सोमवार को बीजू जनता दल एवं भारतीय जनता पार्टी के विधायकों की अलग अलग बैठक हुई है। विधानसभा में विरोधी दल के नेता नर¨सह मिश्र (कांग्रेस) ने कहा है कि इस सत्र में सरकार को घेरने के लिए हमारे पास कई मुद्दे हैं। कांग्रेस कानून व्यवस्था, किसान समस्या, शिक्षण, अस्पताल, बेरोजगारी, नारी निर्यातना जैसे मुद्दे पर सरकार से जवाब मांगेगी। वहीं, भारतीय जनता पार्टी ने भी विधानसभा में सरकार को घेरने की रणनीति तैयार करने के लिए सोमवार को विधायक दल की बैठक की। भाजपा विधायक प्रदीप पुरोहित ने कहा है कि हम गुमुडूमाह गोलीकांड की रिपोर्ट पर सदन में चर्चा करने की मांग करेंगे। इसके अलावा कुंडली पीड़िता को न्याय देने में विफल सरकार को घेरा जाएगा। राज्य में बदहाल कानून व्यवस्था, भाजपा नेता जयनारायण मिश्रा की गिरफ्तारी पर भी सरकार से जवाब मांगा जाएगा। किसान आत्महत्या, सूखा के साथ पेयजल समस्या, राज्य सरकार ने किस उद्देश्य से बीजू युवा वाहिनी का गठन किया है, इस पर भी सवाल उठेगा।

वहीं, सत्तारूढ़ दल के मुख्य सचेतक अमर प्रसाद सतपथी ने कहा है कि विरोधी दलों की सभी समस्याओं का जवाब देने या चर्चा करने के लिए सरकार तैयार है। सरकार राज्य के विकास के दिशा में जरूरी कदम उठा रही है। सरकार किसी भी विकास मूलक कार्य पर सकारात्मक चर्चा करने के लिए सदन में तैयार है उन्होंने कहा कि इस बार सदन में कई नए विधेयक लाए जाएंगे। इसके अलावा धान के एमएसपी वृद्धि को लेकर केंद्र की उपेक्षा को भी हम सदन में उठाएंगे।

chat bot
आपका साथी