बीबीसी पुरस्कार दौड़ में शामिल हुई ओडिआ धाविका दुती चांद: मुख्यमत्री एवं केन्द्र मंत्री ने दी शुभकामना

2021 वर्ष के लिए बीबीसी श्रेष्ठ महिला भारतीय खिलाड़ी पुरस्कार के दौड़ में ओडिआ धाविका दुती चांद का नाम शामिल होने पर मुख्यमंत्री नवीन पटनायक एवं केन्द्र मत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने शुभकामना दी है। स्पोर्ट्स वीमेन ऑफ द ईयर सम्मान के लिए एथलीट दुती चांद को नामांकित किया है।

By Babita KashyapEdited By: Publish:Wed, 10 Feb 2021 12:33 PM (IST) Updated:Wed, 10 Feb 2021 12:33 PM (IST)
बीबीसी पुरस्कार दौड़ में शामिल हुई ओडिआ धाविका दुती चांद: मुख्यमत्री एवं केन्द्र मंत्री ने दी शुभकामना
ओडिआ धाविका दुती चांद बीबीसी श्रेष्ठ महिला भारतीय खिलाड़ी पुरस्कार के दौड़ में शामिल

भुवनेश्वर, जागरण संवाददाता। ओडिआ धाविका दुती चांद  (Dutee Chand)और एक सम्मानजनक पुरस्कार की दौड़ में शामिल हुई हैं। 2021 वर्ष के लिए बीबीसी श्रेष्ठ महिला भारतीय खिलाड़ी पुरस्कार (BBC Best Female Indian Player Award) के दौड़ में दुती चांद का नाम सामने आया है। उक्त पुरस्कार के लिए दुती के साथ 5 और खिलाड़ी हैं। दुती चांद को इस पुरस्कार के लिए नामित किए जाने की खबर सामने आने के बाद मुख्यमंत्री नवीन पटनायक एवं केन्द्र मत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने शुभकामना दी है।

 मुख्यमंत्री पटनायक  ने ट्वीट कर लिखा है कि आपकी सफलता हम सबके लिए प्रेरणा का काम करेगी। केन्द्र मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने ट्वीट कर लिखा है कि सम्मानजनक बीबीसी भारतीय श्रेष्ठ महिला खिलाड़ी पुरस्कार के दौड़ में ओडिशा की प्रमुख धाविका दुती चांद के शामिल होने से उन्हें मेरा अभिनंदन एवं शुभकामना है। इसके साथ ही पुरस्कार के दौड़ में शामिल अन्य खिलाड़ियों को भी मेरी शुभकामना है।

 बीबीसी इंडियन स्पोर्ट्स वीमेन ऑफ द ईयर सम्मान के लिए एथलीट दुती चांद को नामांकित किया है। इस सम्मान के लिए चुने गए 5 खिलाड़ी में से एक दुती चांद का नाम है। इस सम्मान के लिए ओडिशा की दुती चांद के अलावा शूटर मनु भाकर, हॉकी खिलाड़ी रानी रामपाल, रेसलर विनेश भोगाट तथा चैस खिलाड़ी केनेरू हंपी को नामांकित किया गया है।

24 फरवरी तक खिलाड़ियों के प्रशंसक अपने प्रिय खिलाड़ी के सपक्ष में वोट कर सकेंगे। बीबीसी श्रेष्ठ महिला भारतीय क्रीड़ाविद पुरस्कार पिछले साल से दिया जा रहा है। 8 मार्च को विजेता के नाम की घोषणा की जाएगी। गौरतलब है कि 2020 में ओलंपिक्स सिल्वर मेडलिस्ट पीवी सिंधु को बीबीसी इंडियन स्पोर्ट्स वीमेन ऑफ द ईयर सम्मान मिला था। वोटिंग के आधार पर 8 मार्च को इस पुरस्कार की घोषणा की जाएगी।

chat bot
आपका साथी