नक्सलियों का बाइक बम पुलिस के लिए बना चुनौती

सुरक्षा बल के जवानों को सीधा टारगेट करने के लिए माओवादियों ने बाइक बम से हमला करने का नया तरीका खोज निकाला है।

By BabitaEdited By: Publish:Sat, 23 Jun 2018 02:03 PM (IST) Updated:Sat, 23 Jun 2018 02:03 PM (IST)
नक्सलियों का बाइक बम पुलिस के लिए बना चुनौती
नक्सलियों का बाइक बम पुलिस के लिए बना चुनौती

भुवनेश्वर, जेएनएन। माओवाद प्रभावित जिलों में नक्सली गतिविधियां खत्म करने की हर संभव कोशिश के बीच माओवादी उनके समक्ष नई चुनौती पेश करने से बाज नहीं आ रहे। हाल ही में माओवादियों ने विस्फोट का नया तरीका अख्तियार कर लिया है। सुरक्षा बल के जवानों को सीधा टारगेट करने के लिए माओवादियों ने बाइक बम से हमला करने का नया तरीका खोज निकाला है, जो कि प्रशासन के लिए नई चुनौती है। हालांकि ओडिशा के नक्सल प्रभावित इलाके में हिंसा के लिए इस तरह से बम विस्फोट की कोई घटना सामने नहीं आई हैसुरक्षा बल के जवानों को सीधा टारगेट करने के लिए माओवादियों ने बाइक बम से हमला करने का नया तरीका खोज निकाला है। 

इस संबंध में पुलिस ने भी किसी जानकारी से इन्कार किया है। इस संबंध में मलकानगिरी के एसपी जगमोहन मीना ने बताया कि इस जिले में इस तरह की कोई घटना नहीं हुई न ही इस संबंध में हमें कोई जानकारी ही है। हालांकि हाल ही के दिनों में छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा के जंगल में आपरेशन के दौरान बरामद हुई माओसामग्री में इस तरह के बम होने की बात पता चली थी। बताते हैं कि जंगली इलाके में रास्ते पर चार पहिया वाहनों से यात्रा करते समय लैंडमाइंस विस्फोट की संभावना ज्यादा होने के चलते सुरक्षा बल के जवान बाइक का प्रयोग करने लगे थे। ऐसे में नक्सलियों ने बाइक को विस्फोट के जरिए कर उड़ाने के लिए एक विशेष बम तैयार किया है, जिसका नाम बाइक बम रखा है।

नक्सली योजना है कि जब कभी सुरक्षा बल के जवान नक्सलियों के सर्च अभियान चलाने बाइक से जंगल में

जाएंगे और अपनी बाइक सड़क के किनारे खड़ी कर आपरेशन करने जाएंगे। उसी समय बाइक में बम फिट कर दिया जाएगा और बाद में जवानों के लौटकर आने पर रिमोट से बम ऑन कर दिया जाएगा। जवान आपरेशन से लौटकर बाइक में किक मारते ही यह विस्फोट हो जाएगा।

chat bot
आपका साथी