सीएम ने सदन में पेश किया शोक प्रस्ताव, विपक्ष ने किया समर्थन

विधानसभा का मानसून अधिवेशन मंगलवार से शुरू हुआ, जिसमें मुख्यमंत्री ने शोक प्रस्ताव पेश किया।

By BabitaEdited By: Publish:Wed, 05 Sep 2018 11:53 AM (IST) Updated:Wed, 05 Sep 2018 11:53 AM (IST)
सीएम ने सदन में पेश किया शोक प्रस्ताव, विपक्ष ने किया समर्थन
सीएम ने सदन में पेश किया शोक प्रस्ताव, विपक्ष ने किया समर्थन

भुवनेश्वर, जेएनएन। पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी, पूर्व मुख्य लोकसभा अध्यक्ष स्व. सोमनाथ चटर्जी, तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री एम करुणानिधि, पूर्व मंत्री ब्रजनाथ दासमहापात्र, पूर्व विधायक सूर्यमणि जेना, ब्रजकिशोर महांती, मुरलीधर कुंअर एवं ओडिशा पुलिस के पूर्व कांस्टेबल संजय माझी को श्रद्धांजलि देते हुए उनकी याद में विधानसभा को एक दिन के लिए मुलतवी घोषित कर दिया गया है।  

2018-19 आर्थिक साल के लिए विधानसभा में पेश होने वाले अतिरिक्त बजट को भी स्थगित कर दिया गया है। बुधवार को बजट पेश किए जाने की जानकारी विधानसभा अध्यक्ष प्रदीप अमात ने दी है। विधानसभा का मानसून अधिवेशन मंगलवार से शुरू हुआ है। पूर्वाह्न 11 बजे अधिवेशन शुरू होते ही राष्ट्रीय गान किया गया। इसके बाद विधानसभा अध्यक्ष ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी समेत अन्य दिवंगत को श्रद्धांजलि अर्पित करने के उद्देश्य में सदन में शोक प्रस्ताव पेश करने के लिए मुख्यमंत्री नवीन

पटनायक से आग्रह किया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी, पूर्व लोकसभा चटर्जी अध्यक्ष, तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री करुणानिधि समेत विधानसभा के पूर्व सदस्य एवं ओडिशा पुलिस के पूर्व कांस्टेबल के निधन पर शोक प्रस्ताव पेश किया।

मुख्यमंत्री ने सभी को श्रद्धांजलि देते हुए शोक में डूबे परिजनों को विधानसभा के जरिए दुख प्रकट किया। मुख्यमंत्री द्वारा लाए गए इस शोक प्रस्ताव का विरोधी दल के नेता नरसिंह मिश्र एवं भाजपा विधायक दल के नेता कनक वद्र्धनर् सिंहदेव ने समर्थन किया। साथ ही सभी दिवंगत को अपनी श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर सभी दिवंगत नेताओं एवं व्यक्तियों के जीवन की संक्षिप्त सूचना देते हुए उनके परिजनों के प्रति सहानुभूति प्रदर्शित की गई।

chat bot
आपका साथी