...तो 2019 में पुरी से चुनाव लड़ेंगे मोदी

ओडिशा भाजपा के अध्यक्ष बसंत पांडा चाहते हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2019 का लोकसभा चुनाव पुरी से लड़े।

By BabitaEdited By: Publish:Sat, 06 Oct 2018 09:27 AM (IST) Updated:Sat, 06 Oct 2018 12:05 PM (IST)
...तो 2019 में पुरी से चुनाव लड़ेंगे मोदी
...तो 2019 में पुरी से चुनाव लड़ेंगे मोदी

भुवनेश्वर, जेएनएन। ओडिशा भाजपा के अध्यक्ष बसंत पांडा ने शुक्रवार को कहा कि पार्टी कार्यकर्ता चाहते हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2019 का लोकसभा चुनाव पुरी से लड़े। उन्होंने कहा कि ओडिशा इकाई कार्यकारिणी प्रस्ताव पारित कर पार्टी के संसदीय बोर्ड के पास भेजेगी। इस प्रस्ताव पर पार्टी संसदीय बोर्ड ही अंतिम फैसला लेगा। उन्होंने कहा कि अगर प्रधानमंत्री पुरी से चुनाव लड़ते हैं तो राज्य का राजनीतिक परिदृश्य बदल जाएगा। मोदी अभी उत्तरप्रदेश के बनारस से लोकसभा सदस्य हैं।

पहले से है चर्चा

प्रधानमंत्री के श्रीभूमि (पुरी) से चुनाव लड़ने की बात  कटक में गत 26 मई को हुई नरेंद्र मोदी की जनसभा के बात चर्चा में आई थी। इस जनसभा का आयोजन भाजपा की अगुवाई में केंद्र में बनी राजग (राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन) की सरकार के चार साल पूरे होने पर किया गया था। उसके बाद से मोदी के पुरी से 2019 का लोकसभा चुनाव लड़ने की अटकल लगाई जा रही है। यह पहला मौका है जब प्रदेश इकाई ने इस आशय का औपचारिक ऐलान किया है।

2014 में भाजपा का था लचर प्रदर्शन

2014 के विधानसभा चुनाव में पुरी में भाजपा का प्रदर्शन लचर रहा था। पुरी लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के तहत सात विधानसभा सीटों में से केवल एक सीट भाजपा उम्मीदवार ने जीत दर्ज की थी, जबकि छह सीटों पर बीजद ने कब्जा किया था। वहीं 2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी अशोक साहू तीसरे स्थान पर रहे थे। बीजद के पिनाकी मिश्रा ने जीत दर्ज की थी, जबकि कांग्रेस उम्मीदवार सुचमिता मोहंती दूसरे स्थान पर रहे थे।

पुरी से चुनाव लड़ने का गणित

दरअसल भाजपा अगले लोकसभा चुनाव में कम वोट पाने वाले राज्यों पर ध्यान केंद्रीय करना चाहती है। नवीन पिछले 18 साल से सत्ता में हैं और जनता पर उनकी पकड़ मजबूत मानी जाती है। भाजपा का मानना है कि अगर प्रधानमंत्री पुरी से चुनाव लड़ते हैं तो इसका लाभ विस चुनाव में पार्टी को मिलेगा।

chat bot
आपका साथी