केपटाउन में भारत का प्रतिनिधित्व करेगी ओडिशा की निमिषा

लिटिल मिस ओडिशा इंटरनेशनल की रनर्सअप रही निमिषा लाडिया अब दक्षिण अफ्रीका के केपटाउन में आयोजित होने वाली लिटिल मॉडल अर्थ प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेगी।

By Edited By: Publish:Sat, 17 Nov 2018 03:36 PM (IST) Updated:Sun, 18 Nov 2018 12:41 PM (IST)
केपटाउन में भारत का प्रतिनिधित्व करेगी ओडिशा की निमिषा
केपटाउन में भारत का प्रतिनिधित्व करेगी ओडिशा की निमिषा

भुवनेश्वर, जागरण संवाददाता। लिटिल मिस ओडिशा इंटरनेशनल की रनर्सअप रही 10 वर्षीय निमिषा लाडिया अब दक्षिण अफ्रीका के केपटाउन में आयोजित होने वाली लिटिल मॉडल अर्थ प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेगी। आगामी दो से 9 दिसंबर तक आयोजित होने वाली इस विश्वस्तरीय प्रतियोगिता में 32 देश के नन्हें प्रतिभागी भाग लेंगे। अपने माता-पिता के साथ पत्रकारों से रूबरू हुई निमिषा लाडिया ने बताया कि मुझे गर्व है कि मै भारत का प्रतिनिधित्व कर रही हूं और प्रतियोगिता का विजेता बनकर देश एवं प्रदेश का नाम रोशन करूंगी।

इस मौके पर निमिषा के पिता मूलरूप से पश्चिम बंगाल के कोलकाता के फूलबगान इलाके निवासी रितेश लाडिया एवं भुवनेश्वर मूल निवासी मां निहारिका लाडिया ने कहा कि इतनी छोटी सी उम्र में बच्ची की इस सफलता से हम सब गौरवान्वित हैं। वहीं, निमिषा के लिटिल मॉडल अर्थ प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करने की बात सामने आने के बाद मारवाड़ी महिला समिति, मारवाड़ी युवा मंच, भुवनेश्वर एवं स्कूल की तरफ से उसे सम्मानित किया गया है। उल्लेखनीय है कि स्थानीय मदर्स पब्लिक स्कूल में कक्षा 5 की छात्रा निमिषा टीवी में माडलिंग देखने के साथ नृत्य भी करती थी। दो साल पहले उसने फैशन को अपनाया और आज इस मुकाम पर पहुंची है।

विगत 10 जून को पहली बार स्थानीय एक होटल में हुए ऑडिशन में निमिषा ने टॉप टेन में अपना स्थान बनाया। इसके बाद 29 जुलाई को वह लिटिल मिस ओडिशा इंटरनेशनल प्रतियोगिता में रनर्स अप बनी। अब उसका चयन इंटरनेशनल प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए हुआ है, जो सबके लिए गर्व की बात है।

chat bot
आपका साथी