बेटे की गिरफ्तारी पर पुलिस पर बरसे कांटाबांजी विधायक, कहा- बच्‍चों को राजनीतिक इशारों पर बेवजह फंसाया जा रहा

कांटाबांजी विधायक संतोष सिंह सालूजा के बेटे के जिम पर पुलिस ने छापेमारी की तो उन्‍हें 19 लाख रुपये और 17 लीटर शराब मिली। इसी के साथ आलीशान सिनेमा हॉल में हुए झगड़े के बाद पुलिस ने आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है।

By Jagran NewsEdited By: Publish:Fri, 03 Feb 2023 10:21 AM (IST) Updated:Fri, 03 Feb 2023 10:21 AM (IST)
बेटे की गिरफ्तारी पर पुलिस पर बरसे कांटाबांजी विधायक, कहा- बच्‍चों को राजनीतिक इशारों पर बेवजह फंसाया जा रहा
पुलिस की गिरफ्त में विधायक का पुत्र और साथी

राधे श्‍याम वर्मा, संबलपुर। बुधवार की रात बलांगीर जिला के कांटाबांजी स्थित आलीशान सिनेमा हॉल में हुए झगड़े के बाद पुलिस ने कांटाबांजी के कांग्रेस विधायक संतोष सिंह सलूजा के पुत्र अमित सिंह सलूजा उर्फ सेजी समेत छह आरोपियों को गिरफ्तार कर गुरुवार के दिन न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। इसी के साथ ही पुलिस ने अमित उर्फ सेजी के एक जिम से नकद 19 लाख रुपए और विदेशी शराब जब्त किया। इसे लेकर एक बार फिर कांग्रेस विधायक संतोष सिंह सलूजा ने सीधे पुलिस पर निशाना साधा है।

आरोपितों के खिलाफ कई धाराओं में अपराध दर्ज

गुरुवार के दिन विधायक सलूजा ने आरोप लगाया कि कांटाबांजी स्थित आलीशान सिनेमा हॉल के मालिक किशन अग्रवाल और एक डीजीपी इस सिनेमा हॉल में पार्टनर हैं और इसी वजह से उनके बेटे और साथियों को बेवजह के मामले में फंसाया गया है। आलीशान सिनेमा हॉल में आए दिन गड़बड़ी से दर्शक नाराज रहते हैं। इसी को लेकर बुधवार की रात भी झगड़ा हुआ, जिसे बेवजह बड़ा बनाकर उनके बेटे को फंसाया गया और उनके बेटे और उसके साथियों के खिलाफ भादंवि की धारा- 307, 452, 341, 342, 294, 506, 384,395 समेत आर्म्स एक्ट-25/27 और आबकारी एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया गया है।

पुलिस पर भड़के विधायक सलूजा

विधायक सलूजा ने आगे बताया कि समूचे बलांगीर जिला में कानून व्यवस्था का बुरा हाल है। पुलिस के नाक के नीचे संगीन अपराध हो रहे हैं। पुलिस अपराध नियंत्रण करने में विफल साबित हो रही है, लेकिन राजनीतिक इशारे पर विरोधियों के खिलाफ कार्रवाई करने में तत्पर दिख रही है।

गिरफ्तार आरोपितों के नाम

1: अमित सिंह सलूजा उर्फ सेजी, कांटाबांजी

2: अजय अग्रवाल, मेन रोड़, कांटाबांजी

3: विकाश अग्रवाल उर्फ विक्की, मेन रोड़, कांटाबांजी

4: विपुल मारु, गुजराती पाड़ा, कांटाबांजी

5: राजा पात्र, वार्ड नंबर- 2, कांटाबांजी

6: धरमवीर गुप्ता, सिरसा, हरि

यह भी पढ़ें- Odisha: कांग्रेस विधायक संतोष सिंह सलूजा का बेटा गिरफ्तार, जिम से मिले 19 लाख रुपये, 17 लीटर शराब भी बरामद

chat bot
आपका साथी