ओडिशा में बारिश ने बरपाया कहर, घरों से बाहर भी नहीं निकल पा रहे हैं लोग

ओडिशा में भारी बारिश के कारण लोग घरों में कैद होने को मजबूर है बारिश और बाढ़ कंधमाल-कालाहांडी और रायगड़ा के बीच संपर्क कट गया है।

By Babita kashyapEdited By: Publish:Wed, 14 Aug 2019 10:38 AM (IST) Updated:Wed, 14 Aug 2019 10:38 AM (IST)
ओडिशा में बारिश ने बरपाया कहर, घरों से बाहर भी नहीं निकल पा रहे हैं लोग
ओडिशा में बारिश ने बरपाया कहर, घरों से बाहर भी नहीं निकल पा रहे हैं लोग

भुवनेश्वर, जेएनएन। बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र के प्रभाव से राज्य में लगातार बारिश हो रही है। इससे कंधमाल, मलकानगिरी, बौद्ध एवं रायगढ़ा जिले के साथ प्रदेश के आधे से अधिक जिलों में आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। बारिश और बाढ़ कंधमाल-कालाहांडी और रायगड़ा के बीच संपर्क कट गया है। भारी बारिश से कई जगहों पर लोग घरों से बाहर तक नहीं निकल पा रहे हैं। लगातार बारिश एवं बाढ़ के कारण उक्त जिलों में स्कूल कॉलेज बंद कर दिए गए हैं। स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन को कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ रहा है। बाढ़ में फंसे लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार कंधमाल जिले के नुआसाही एवं खजूरीनाल मार्ग के ऊपर घुटना भर पानी बह रहा है, जिससे इस मार्ग पर यातायात पूरी तरह से बंद हो गया है। उसी तरह से बाटागुड़ा 59 नंबर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बना अस्थाई कलवर्ट पानी के बहाव में बह गया है। इससे कंधमाल, कालाहांडी एवं रायगड़ा के बीच आवागमन पूरी तरह से ठप हो गया है। दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लगी है। बालीगुड़ा के कार्यकारी उपजिलाधीश राजेंद्र कुमार रणजीत ने जानकारी दी है कि बालीगुड़ा के कई इलाके जलमग्न हो गए हैं। नदी के किनारे बसे लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने लोगों से भयभीत ने

होने की सलाह दी है। सरपंच, रेवन्यू स्तर के अधिकारी को राहत सामग्री के साथ प्रभावित इलाकों में भेजा गया है। एक दो दिन में स्थिति में सुधार होने पर युद्ध स्तर पर सड़कों की मरम्मत की जाएगी।

 

रायगड़ा जिले में भी भारी बारिश व बाढ़ के कारण सामान्य जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। मुनीगुढ़ा ब्लाक क्षेत्र में भारी बारिश के कारण तीन गांव पूरी  तरह से जलमग्न हो गए हैं। इच्छापुर

पंचायत के कुटुणीपदर गांव के पास बाढ़ का पानी प्रवाहित होने से गिरिलीगुड़ा, लोहरापदर, कुटुलीपदर आदि तीन गांव का संपर्क बाहरी दुनिया से कट गया है।  कलाहांडी जिले के कर्लामुंडा ब्लाक में अबतक 608 मिमी की बारिश दर्ज है जबकि बलांगीर के चार ब्लाक में 300 से 400 मिमी की बारिश दर्ज की गई।

ओडिशा में बारिश व बाढ़ से आठ लोगों ने गवांयी जान

राज्य में पिछले 15 दिनों से रुक रुक कर हो रही बारिश एवं इसके प्रभाव से आयी बाढ़ के कारण अबतक आठ लोगों की मौत हो चुकी है। यह जानकारी विशेष राहत आयुक्त विष्णुपद सेठी ने दी गई है। उन्होंने बताया कि नवरंगपुर, कलाहांडी, कंधमाल, बरगढ़, मलकानगिरि, बौद्ध आदि जिलों बाढ़ एवं बारिश के कारण अब तक आठ लोगों ने अपनी जान गंवायी है। यह सारी घटनाएं दीवार गिरने, सांप के काटने व पानी में बह जाने की वजह से हुई हैं। 

 

संबलपुर मंडल में रेल पटरी पर पानी आ जाने से यातायात बाधित

पश्चिम ओडिशा के कई जिलों में सोमवार से जारी मूसलाधार बारिश के असर से रेल यातायात बाधित हो गया। मंगलवार को सुबह संबलपुर रेल मंडल अधिनस्थ संबलपुर - टिटिलागढ़ सेक्शन के देवगां - बरगढ़ रेलवे स्टेशनों के बीच कई स्थानों पर बारिश का पानी रेल पटरी पर आ जाने से तीन एक्सप्रेस ट्रेनों का

परिचालन कुछ समय के लिए रोक दिया गया। इस संबंध में रेल मंडल की ओर से  बताया गया है कि रेल पटरी पर पानी का बहाव कम होने के बाद पटरी की जांच के बाद ट्रेनों को आगे रवाना किया जाएगा।

संबलपुर रेल मंडल के सूत्र के अनुसार भारी बारिश की वजह से संबलपुर-टिटिलागढ़ सेक्शन में कई स्थानों पर बारिश का पानी तेज बहाव के साथ रेल पटरी पर आ गया जिसें बाद एहतियात के तौर पर संबलपुर - रायगढ़ा एक्सप्रेस को बरपाली स्टेशन , अजमेर - पुरी एक्सप्रेस को लोर्ईंसघा स्टेशन और टिटिलागढ़ -

हावड़ा इस्पात एक्सप्रेस को डूंगरीपाली स्टेशन में रोकना पड़ा। 

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी