Holi 2021: इस बार फिर होली का रंग रहेगा फीका, प्रशासन ने सामूहिक होली खेलने पर लगाई पाबंदी

Holi Celebration 2021 कोरोना महामारी को देखते हुए प्रशासन ने इसबार रंगों की दुकान खोलने पर भी पाबंदी लगा दी है। राज्य में बीते 24 घंटे के अंदर 210 करोना के नए मरिजों की पहचान हुई है। खुर्दा जिले में सबसे अधिक 51 लोग पॉजिटिव पाए गये हैं।

By Babita KashyapEdited By: Publish:Sat, 27 Mar 2021 02:19 PM (IST) Updated:Sat, 27 Mar 2021 02:21 PM (IST)
Holi 2021: इस बार फिर होली का रंग रहेगा फीका, प्रशासन ने सामूहिक होली खेलने पर लगाई पाबंदी
राज्य में इस बार सामूूहिक होली पर पाबंदी लगा दी गई है।

भुवनेश्वर, जागरण संवाददाता। संभावित करोना की दूसरी लहर के मद्दे नजर ओडिशा  में इस बार सामूूहिक होली पर पाबंदी लगा दी गई है। इससे लोगों से आग्रह किया गया है कि सार्वजनिक स्थलों पर एकत्र होकर होली के दौरान रंग गुलाल खेलने से दूर रहें। लोगों से अपील की गई है कि त्यौहार का पालन घर पर रह कर करें। प्रशासन ने इस बार रंगों की दुकान खोलने पर भी पाबंदी लगा रखी है। 

 आमतौर पर होली के मौके में रंग गुलाल की दुकानें बाजार चौराहों पर सज जाती हैं। लेकिन देश के कई राज्य में करोना की दूसरी लहर के प्रकोप के कारण ओडिशा सरकार ने राज्य में ऐहतियात बरतते हुए सामूहिक होली खेलने पर बंदिश लगा दी है। राज्य में बीते 24 घंटे के अंदर 210 करोना के नए मरिजों की पहचान हुई है। खुर्दा जिले में सबसे अधिक 51 लोग  पॉजिटिव पाए गये हैं। 

 

सरकार ने प्रशासन को कोविड नियम कड़ाई से अनुपालन कराने का निर्देश दिया है। राजधानी भुवनेश्वर में सामूहिक होली खेलने पर पाबंदी होगी। पुलिस कमिश्नर सौमेन्द्र प्रियदर्शी ने कहा कि शहर के प्रमुख स्थलों सहित विभिन्न कालोनी में लोग एकत्र होकर रंग न खेले अन्यथा कार्रवाई की जाएगी। स्थिति पर नजर रखने के लिए गली मोहल्ले में पीसीआर वैन के जरिए नजर रखी जाएगी।

chat bot
आपका साथी