coronavirus lockdown: शांति के समय पसीना बहा लेंगे तो युद्ध के समय में खून नहीं बहाना पड़ेगा: सुब्रत बागची

शांति के समय पसीना बहा लेंगे तो युद्ध के समय हमें खून नहीं बहाना पड़ेगा। यह आह्वान आज राज्य सरकार के कोविड-19 प्रवक्ता डा. सुब्रत बागची ने राज्य के लोगों से किया है।

By Vijay KumarEdited By: Publish:Fri, 03 Apr 2020 06:47 PM (IST) Updated:Fri, 03 Apr 2020 06:47 PM (IST)
coronavirus lockdown: शांति के समय पसीना बहा लेंगे तो युद्ध के समय में खून नहीं बहाना पड़ेगा: सुब्रत बागची
coronavirus lockdown: शांति के समय पसीना बहा लेंगे तो युद्ध के समय में खून नहीं बहाना पड़ेगा: सुब्रत बागची

जासं., भुवनेश्वर। शांति के समय पसीना बहा लेंगे तो युद्ध के समय हमें खून नहीं बहाना पड़ेगा। यह आह्वान आज राज्य सरकार के कोविड-19 प्रवक्ता डा. सुब्रत बागची ने राज्य के लोगों से किया है। उन्होंने एक उदाहरण देते हुए कहा कि भारतीय वायुसेना में विमान घाटियों के साइनबोर्ड में ऐसा ही संदेश लिखा जाता है। इसे हमें समझना होगा कि आपदा आने से पहले ही सतर्क रहकर कोरोना के साथ हम मुकाबला कर सकते हैं। 

डा. बागची ने कहा कि कर्फ्यू एक सख्त कदम है। इसके अनुभूति से सरकारी महकमे के लोगों को जितना अधिक जागरूक रहने की जरूरत है उससे कहीं अधिक जागरूक समाज के लोगों को होने की जरूरत है। आज यह कर्फ्यू भुवनेश्वर नगर निगम (बीएमसी) के सभी क्षेत्र जैसे कि ग्रामपंचायत अंधारुआ, कालरहंगा, रघुनाथपुर, वरीमुंडा, दारुठेंग, चंदका, धौली, जांअला, सिजुआ, बालकाटी, बालीअंता, जगन्नाथपुर, जटनी में लगाया गया है। 

उसी तरह से कटक जिले में कटक नगर निगम क्षेत्र तथा भद्रक जिले के नगरपालिका क्षेत्र में लगाया गया है, जो कि शुक्रवार रात 8 बजे से रविवार रात 8 बजे तक यानी 48 घंटे तक जारी रहेगा। कोविड-19 प्रवक्ता ने कहा है कि कर्फ्यू के समय अस्पताल, पुलिस, दमकल, एम्बुलेंस, टेलीफोन, आईटी सेवा जारी रहेगी। उसी तरह से पेट्रोल पंप खुले रहेंगे। कमिश्नरेट पुलिस द्वारा पहचान की गई मीडिया के कुछ प्रतिनिधि को पास दिया जाएगा। मालगाड़ी रेलसेवा, जल आपूर्ति, सफाई कार्यालय, माल परिवहन करने वाले वाहनों का आ​वागमन जारी रहेगा।

उन्होंने कहा कि लाकडाउन के समय जो पास दिए गए थे, वह इस कर्फ्यू के दौरान लागू नहीं होंगे। कर्फ्यू के दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग खुले रहेंगे। कुछ चिन्हिंत दवा दुकानें भी खुली रहेंगी। कौन सी दवा दुकान खोलनी है उसका निर्णय स्थानीय अधिकारी लेंगे। इस दौरान अत्यावश्यक सामग्री सब्जी, दूध, फल, मछली, अंडा आदि की दुकाने भी पूरी तरह से बंद रहेंगी।

chat bot
आपका साथी