Draupadi Murmu: विद्यार्थी जीवन से ही जुझारू रहीं द्रोपदी मुर्मू का भुवनेश्‍वर से है पुराना रिश्‍ता

Draupadi Murmu राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाए जाने की घोषणा के बाद से ओडिशा में जश्‍न का माहौल है। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक सहित केन्द्र मंत्री धर्मेंद्र प्रधान विशेश्वर टुडु पूर्व मंत्री तथा बालेश्वर से सांसद प्रताप चन्द्र षड़ंगी ने द्रोपदी मुर्मू को बधाई दी।

By Babita KashyapEdited By: Publish:Wed, 22 Jun 2022 01:33 PM (IST) Updated:Wed, 22 Jun 2022 01:33 PM (IST)
Draupadi Murmu: विद्यार्थी जीवन से ही जुझारू रहीं द्रोपदी मुर्मू का भुवनेश्‍वर से है पुराना रिश्‍ता
द्रोपदी मुर्मू को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाने ओडिशा में जश्‍न का माहौल

भुवनेश्वर, जागरण संवाददाता। द्रोपदी मुर्मू को एनडीए की तरफ से राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाए जाने की घोषणा से ओडिशा में जश्न का माहौल है लगभग सभी क्षेत्र से बधाई संदेश का तांता लग गया है। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक सहित केन्द्र मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, विशेश्वर टुडु, पूर्व मंत्री तथा बालेश्वर से सांसद प्रताप चन्द्र षड़ंगी ने द्रोपदी मुर्मू को बधाई दी है।

विद्यार्थी जीवन से ही रहीं जुझारू

राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाए जाने की घोषणा का स्वागत करते हुए प्रधानमंत्री को धन्यवाद देते हुए केन्द्र मंत्री धर्मेंद्र प्रधान व विशेश्वर टुडु ने आदिवासी समुदाय को सम्मानित करने पर आभार व्यक्त किया है। द्रोपदी मुर्मू का भुवनेश्वर से पुराना रिश्ता है। उन्होंने सन् 1970-74 तक भुवनेश्वर के यूनिट 2 सरकारी बालिका उच्च विद्यालय में पढ़ाई की है।

यही नहीं रमादेवी महिला महाविद्यालय में ग्रेजुएट तक की शिक्षा पुरी करने वाली द्रोपदी मुर्मू विद्यार्थी जीवन से ही जुझारू प्रकृति की युवा रहीं हैं। कालेज जीवन में वे अपने हास्टल मेस के परिचालन का उत्तरदायित्व संभाल चुकी है। बीए पास करने के बाद भुवनेश्वर के सचिवालय में उन्होंने नौकरी भी की हुई है।

विवाह के बाद हालांकि पारिवारिक कारणों से उन्हें नौकरी छोड़नी पड़ी। लेकिन जब वे सक्रिय राजनीति में आईं तो बीजद भाजपा की संयुक्त सरकार में 2000-2004 तक दो बार भिन्न-भिन्न विभाग में मंत्री के तौर पर काम कर चुकी हैं।

शिव मंदिर में झाड़ू लगाने के बाद की शिव पूजा

एनडीए की तरफ से राष्ट्रपति उम्मीदवार बनायी गई द्रौपदी मुर्मू को देश अगला राष्ट्रपति बनना लगभग तय है। यह खबर सामने आने के बाद आज सुबह से ही द्रौपदी मुर्मू को विभिन्न मंदिरों में जाकर पूजा अर्चना करते हुए देखा जा रहा है। हालांकि इन सबके बीच एक नियारा दृश्य देखने को मिला है।

द्रौपदी मुर्मू ने रायरंगपुर शहर में मौजूद पूर्णन्देश्वर स्थित शिव मंदिर में जाकर भोले बाबा का दर्शन करने के साथ ही मंदिर में झाडू लगाते देखी गई। यहां उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी जब वह शिव मंदिर में आती थी, झाडू लगाती थी और आज भी उन्होंने वही किया।

मिली जानकारी के मुताबिक आज सुबह सुबह द्रौपदी मुर्मू ने रायरंगपुर जगन्नाथ मंदिर, शिव मंदिर में दर्शन किया। इसके बा पूर्णन्देश्वर शिव मंदिर, हनुमान मंदिर, जगन्नाथ मंदिर गई जहां पूजा की। रायरंगपुर स्थित प्रजापित ब्रह्मकुमार ईश्वरीय विश्व विद्यालय में जाकर प्रार्थना की। ब्रह्मकुमारी विश्व विद्यालय की तरफ से उनका स्वागत किया गया। संथाली आराध्य पीठ जाहिरा जाकर उन्होंने पूजा किया है।

chat bot
आपका साथी