रक्षा मंत्री ने दी बीजद को खुली चुनौती

जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर : बरगढ़ में केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार व अन्य मंत्रियों के गाड़ी पर

By Edited By: Publish:Mon, 27 Jun 2016 11:18 AM (IST) Updated:Mon, 27 Jun 2016 11:18 AM (IST)
रक्षा मंत्री  ने दी बीजद को खुली चुनौती

जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर : बरगढ़ में केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार व अन्य मंत्रियों के गाड़ी पर हुए पथराव का मामला अब तूल पकड़ने लगा है। ओडिशा में केंद्र सरकार के विकास कार्यक्रमों की जानकारी देने पहुंचे रक्षा मंत्री मनोहर पर्रीकर, रामकृपाल यादव व धर्मेद्र प्रधान के दौरे से सूबे की राजनीति में हलचल पैदा हो गई है। तीनों मंत्रियों ने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि ओडिशा में बिहारी राज चल रहा है और बरगढ़ घटना के लिए मुख्यमंत्री नवीन पटनायक को जिम्मेदार ठहराया।

रक्षा मंत्री मनोहर पर्रीकर ने प्रेस वार्ता में केंद्र सरकार द्वारा दो साल में किए गए विकास कायरें की जानकारी देते हुए बरगढ़ में हुई घटना के संदर्भ में भी अपना विचार रखे। उक्त घटना पर पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए पर्रीकर ने कहा कि मैं भारत का रक्षा मंत्री हूं। मैं चुनौती देता हूं कि जिसमें दम है मेरे सामने आए। उन्होंने घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि बरगढ़ में जो हुआ है वह बहुत गलत है। यह योजनाबद्ध ढंग से किया गया है। वास्तविकता तो यह है कि 2019 में आम चुनाव होना है। राज्य सरकार अभी से डर गई है तथा उसे पाव के नीचे से जमीन खिसकने लगी है। उन्होंने ओडिशा के लोगों की सराहना करते हुए कहा कि ओडिशा के लोग स्वभाव से शांत हैं। जब मैं गोवा का मुख्यमंत्री था तब वहा पर करीब 15 हजार ओड़िया लोग रहते थे, लेकिन कभी भी हमने उन्हें कानून का उल्लंघन करते नहीं देखा।

वहीं केंद्रीय मंत्री रामकृपाल यादव ने कहा कि ओडिशा तो बिहार से भी आगे निकल गया है। यहा पर अजीब परिस्थिति उत्पन्न हो गई है। ऐसी स्थिति तो मैंने कहीं नहीं देखा। यहा तक कि बिहार में सत्तारूढ़ दल के साथ हमारा राजनीतिक मतभेद चरम पर है। इसके बावजूद इस तरह की गुंडागर्दी वहा भी देखने को नहीं मिली है। यहा जो भी हुआ दुर्भाग्यजनक है। पेट्रोलियम मंत्री धर्मेद्र प्रधान ने कहा कि जनतंत्र में किसी को जागीर नहीं मिलती है। मुख्यमंत्री को उत्तर देना पड़ेगा। नवीन पटनायक के शासन को भाजपा भ्रष्टाचारी व अपंग मानती है। बीजद के पास राजनीतिक प्रतिवाद का पूरा अधिकार है लेकिन ऐसी हरकत होगी हम सोच भी नहीं सकते हैं। भाजपा इसका जवाब राजनीतिक आंदोलन के जरिए देगी।

भाजपा के पलटवार से बीजद सकते में आ गई है। पार्टी के वरिष्ठ नेता इस प्रसंग पर सरकार की सुरक्षा के लिए आगे आना ही नहीं चाहते हैं। राज्यसभा सासद प्रसन्न आचार्य ने कहा है कि इसमें बीजद की कोई भूमिका नहीं है। पार्टी के प्रवक्ता प्रताप केशरी देव ने कहा है कि बरगढ़ घटना कोई योजनाबद्ध घटना नहीं है।

chat bot
आपका साथी