मोहिनी मोहन, उत्सव व केदार मिश्र को गंगाधर प्रधान सम्मान

प्रसिद्ध पर्यटन स्थल धउली में 15 वां धउली महोत्सव शुरू हो गया है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 09 Feb 2019 09:46 PM (IST) Updated:Sat, 09 Feb 2019 09:46 PM (IST)
मोहिनी मोहन, उत्सव व केदार मिश्र को गंगाधर प्रधान सम्मान
मोहिनी मोहन, उत्सव व केदार मिश्र को गंगाधर प्रधान सम्मान

संसू, भुवनेश्वर : प्रसिद्ध पर्यटन स्थल धउली में 15 वां धउली महोत्सव शुरू हो गया है। इसके उद्घाटन समारोह में राज्यपाल प्रो. गणेशी लाल के अलावा पूर्व राजदूत ललित मान¨सह, पर्यटन विभाग के सचिव विशाल देव, नृत्यगुरु पद्मश्री अरुणा महांती, नृत्यांगना मिनती मिश्र प्रमुख शामिल हुए। इस मौके पर बांसुरी वादक मोहिनी मोहन पटनायक, घोड़ा नृत्य शिल्पी उत्सव दास, कवि केदार मिश्र को गुरु गंगाधर प्रधान स्मृति सम्मान से नवाजा गया। राज्य पर्यटन विभाग, ओडिशा डांस अकादमी एवं आर्ट विजन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस महोत्सव की पहली शाम नृत्यनाटिका गीता माहात्म्यम की आकर्षक प्रस्तुति पेश की गई। ओडिशी, भरतनाट्यम, कथक और समकालीन नृत्य के जरिए गीता माहात्म्यम को मंच पर कलाकारों ने जीवंत किया। गुरु अरुणा महांती के निर्देशन में ओडिशी कलाकार अनीता गुहा ने भरत नाट्यम, जनार्दन उर्स के निर्देशन में समकालीन नृत्य को मंच पर प्रस्तुत किया गया। महोत्सव की दूसरी प्रस्तुति मयूर आर्ट सेंटर, भुवनेश्वर के कलाकारों ने अंग्रेजी शासन के खिलाफ ओडिशा के पाईक वीरों की वीर गाथा को मयूरभंज छउ नृत्य के जरिए मंच पर पेशकर दर्शकों का दिल जीत लिया।

chat bot
आपका साथी