ओडिशा के केन्द्रापड़ा में सड़क हादसे में पांच की मौत, एक की हालत गंभीर

Road Accident. ओडिशा के केन्द्रापड़ा में सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य हालत गंभीर से घायल है।

By Sachin MishraEdited By: Publish:Mon, 07 Jan 2019 12:31 PM (IST) Updated:Mon, 07 Jan 2019 12:31 PM (IST)
ओडिशा के केन्द्रापड़ा में सड़क हादसे में पांच की मौत, एक की हालत गंभीर
ओडिशा के केन्द्रापड़ा में सड़क हादसे में पांच की मौत, एक की हालत गंभीर

भुवनेश्वर, जासं। ओडिशा में केन्द्रापड़ा जिला के डेराविश थाना अंतर्गत अलाबांक चौक पर हुए सड़क हादसे में रविवार की रात पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूस से घायल हो गया। मृतकों में राजेश जेना, देवाशीष सेठी, दीपक धल, त्रिसु साहू का नाम शामिल है, एक अन्य मृतक की अभी तक परिचय नहीं हो पाई है। गंभीर रूप से घायल व्यक्ति का नाम संग्राम मलिक है। उसका घर अनुगुल जिला में है। राजेश का घर केन्द्रापड़ा जिला के गुप्ती में है, जबकि देवाशीष एवं दीपक का घर पटामुण्डई बेलतल में है। त्रिसु कार का ड्राइवर था। इन यात्रियों में से राजेश जेना, देवाशीष सेठी केन्द्रापड़ा जिला स्थित रयाल डांस एकेडमी के सदस्य हैं। देवाशीष रयाल डांस एकेडमी का स्थाई शिक्षक था। राजेश जेना भी इसी एकेडमी के साथ जुड़ा हुआ है। वह चेन्नई में नौकरी करता था। एक दिन पहले ही वह चेन्नई से अपने घर आया था। 

ये सभी रविवार को पाणीकोइली में नौटंकी देखने के लिए गए थे। नौटंकी देखने के बाद वहां से कार से लौट रहे थे। रात करीब एक बजकर 30 मिनट पर अलाबांक चौक पर किनारे खड़े एक वाहन को कार ने पीछे से टक्कर मार दी। इससे कार के आगे का हिस्सा पूरी तरह से चकनाचूर हो गया। हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। आगे सीट पर बैठे एक यात्री एवं ड्राइवर को कार से बाहर निकालने के लिए कार के कुछ हिस्से को गैस कटक से काटना पड़ा। गंभीर रूप से घायल संग्राम मलिक को पहले केन्द्रापड़ा जिला मुख्य अस्पताल एवं फिर बाद में उन्हें कटक श्रीरामचन्द्र भंज मेडिकल अस्पताल को स्थानांतरित कर दिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना की छानबीन शुरू कर दी है।  

chat bot
आपका साथी