ओडिशा में भी घट रहे हैं संक्रमण के मामले, तीसरी लहर से मुकाबले के लिए हम तैयार: विजय महापात्र

Third Wave of Covid-19 ओडिशा के स्वास्थ्य निदेशक विजय महापात्र का कहना है कि देश के साथ ओडिश में भी संक्रमण के मामले कम होते जा रहे हैं। तीसरी लहर के मुकाबले के लिए हम तैयार हैं। दूसरी लहर मुंबई एवं दिल्ली में आने के बाद ओडिशा में आयी थी।

By Babita KashyapEdited By: Publish:Fri, 25 Jun 2021 12:05 PM (IST) Updated:Fri, 25 Jun 2021 12:05 PM (IST)
ओडिशा में भी घट रहे हैं संक्रमण के मामले, तीसरी लहर से मुकाबले के लिए हम तैयार: विजय महापात्र
राज्य के स्वास्थ्य निदेशक विजय महापात्र ने कहा है कि तीसरी लहर आने से पहले पता चल जाएगा।

भुवनेश्वर, जागरण संवाददाता। देश के साथ प्रदेश में भी कोरोना संक्रमण के मामले कम हो रहे हैं। आगामी दिनों में तीसरी लहर आने की बात कही जा रही है। इस पर राज्य के स्वास्थ्य निदेशक विजय महापात्र ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। स्वास्थ्य निदेशक महापात्र ने कहा है कि तीसरी लहर आने से पहले पता चल जाएगा। कब तीसरी लहर ओडिशा में आएगी, उसे हम पहले जान पाएंगे। दूसरी लहर मुंबई एवं दिल्ली में आने के बाद ओडिशा में आयी थी। ऐसे में हमें उम्मीद है कि तीसरी लहर हमारे देश में आने के बाद हमें पहले ही पता चल जाएगा। वर्तमान समय में तीसरी लहर से मुकाबला करने के लिए हम पूरी तरह से तैयार हैं।

वैक्सीन लेने से मिल रही है सुरक्षा

वैक्सीन को लेकर आईसीएमआर स्टडी पर स्वास्थ्य निदेशक विजय महापात्र ने कहा है कि वैक्सीन को लेकर कोरोना संक्रमित होने वाले 274 लोगों पर अध्ययन किया गया था। वैक्सीन लेने से लोगों को सुरक्षा मिल रही है एवं मरीज अत्यधिक गम्भीर नहीं हो रहे हैं। वैक्सीन से हमारे शरीर में एंटीबाडी बन रही है। फिर भी अधिक अनुध्यान की जरूत है। राज्य सरकार के द्वारा बनायी गई तकनीकी कमेटी वैक्सीन लेने के बाद कितने लोग संक्रमित हो रहा है। कितने लोग गम्भीर अ​वस्था में जा रहे हैं, उसे लेकर अध्ययन किया जा रहा है।

वर्तमान समय में प्रदेश में संक्रमण स्थिर

स्वास्थ्य निदेशक ने कहा है कि वर्तमान समय में प्रदेश में संक्रमण स्थिर है। संक्रमण के मामले कभी कम जा रहे हैं तो तो कभी बढ़ जा रहे हैं। हालांकि कुछ जिलों में अभी संक्रमण अधिक अधिक है। ऐसे में उन जिलों पर अत्यधिक फोकस किए जाने के साथ ही विशेष नजर रखी जा रही है।

chat bot
आपका साथी