भाजयुमो का रोजगार दफ्तरों में ताला जड़ प्रदर्शन कल

भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) ने 5 नवंबर को रोजगार के मुद्दे पर राज्यव्यापी आंदोलन का निर्णय लिया है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 03 Nov 2018 09:46 PM (IST) Updated:Sat, 03 Nov 2018 09:46 PM (IST)
भाजयुमो का रोजगार दफ्तरों में ताला जड़ प्रदर्शन कल
भाजयुमो का रोजगार दफ्तरों में ताला जड़ प्रदर्शन कल

जासं, भुवनेश्वर : भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) ने 5 नवंबर को रोजगार के मुद्दे पर राज्यव्यापी आंदोलन करने का निर्णय लिया है। इस दिन राज्य के तमाम रोजगार दफ्तरों में ताला जड़कर भाजयुमो के कार्यकर्ता राज्य सरकार के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन करेंगे। मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष टंकधर त्रिपाठी ने बताया कि नवीन पटनायक सरकार युवाओं के लिए रोजगार के मौके सृजित करने के नाम पर उन्हें धोखा दे रही है। हजारों करोड़ के औद्योगिक अनुबंध का दावा करने वाली नवीन सरकार राज्य की जनता को बताए कि बीते चार सालों में कितने रोजगार के अवसर सृजित किए गए हैं। बेरोजगारी के कारण राज्य के युवा इधर-उधर भटक रहे हैं। त्रिपाठी ने कहा कि बेरोजगारी का मुद्दा भाजयुमो का चुनावी मुद्दा होगा। उनका कहना है कि रोजगार दफ्तर सरकारी बाबुओं के क्लब बन चुके हैं। यहां पर रजिस्ट्रेशन कराने के बाद भी किसी को रोजगार नहीं मिलता। नौकरी न मिलने के कारण युवा आत्महत्या कर रहे हैं। इससे साबित होता है कि राज्य में रोजगार दफ्तरों की भूमिका समाप्त हो चुकी है। न तो सरकार रोजगार के अवसर दे रही है और न ही पंजीकृत युवाओं को रोजगार मिल पा रहा है। त्रिपाठी ने मांग की है कि सरकार निर्माण मजदूरों की सूची जारी करे।

chat bot
आपका साथी