भाजपा की महासंपर्क यात्रा पांच जून से

केंद्रीय मंत्री प्रधान ने कहा कि आगामी 5 जून से राज्य भर में मोदी सरकार की सफलता की वार्ता को घर-घर पहुंचाया जाएगा।

By Edited By: Publish:Sat, 02 Jun 2018 09:15 PM (IST) Updated:Mon, 04 Jun 2018 04:38 PM (IST)
भाजपा की महासंपर्क यात्रा पांच जून से
भाजपा की महासंपर्क यात्रा पांच जून से

भुवनेश्वर, जेएनएन। मोदी सरकार की विभिन्न जनहित योजनाएं घर- घर पहुंच रही है, ओडिशा जैसे राज्यों को आर्थिक रूप से अधिक लाभ हुआ है। आर्थिक दृष्टिकोण से अधिक लाभ पाने वाले राज्यों में ओडिशा अन्यतम राज्य है। यह बात केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेद्र प्रधान ने शुक्रवार की शाम प्रदेश पार्टी मुख्यालय में मोदी सरकार के 48 महीने के कार्यकाल में ओडिशा को मिले लाभ को लेकर सचित्र पुस्तक का विमोचन करते हुए कही।

केंद्रीय मंत्री प्रधान ने कहा कि आगामी 5 जून से राज्य भर में मोदी सरकार की सफलता की वार्ता को घर-घर पहुंचाया जाएगा। प्रधान के बताया कि यूपीए के अंतिम चार साल में ओडिशा को 82,185.58 करोड़ रुपये दिया गया था जबकि मोदी सरकार ने अपने प्रथम चार साल के कार्यकाल में राज्य को 1,96,632.7 करोड़ रुपये दिया है। प्रधान ने कहा कि ओडिशा की खदानों को अपनी इच्छा के मुताबिक लाभकारी कंपनियों से कमीशन लेकर बेचना बंद कर ई-नीलामी लागू करने से राज्य को कोयला ब्लाक आवंटन से लीज अवधि के जरिए 40057 करोड़ एवं लौह अयस्क तथा अन्य खदान द्रव्य से 31,726 करोड़ रुपये मिले हैं।

इससे पहले खदान की नीलामी नहीं होती थी। प्रधान ने कहा कि मोदी सरकार द्वारा मिनरल फंड गठन करने के चलते अब तक ओडिशा के खदान संपदा संपन्न जिलों को इस योजना के तहत 4 हजार 300 करोड़ रुपये मिल चुके हैं। प्रधान ने पिछले चार साल में मोदी सरकार द्वारा राज्य में रेल विकास, राजमार्ग विकास जैसी कई योजनाओं का हवाला दिया। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के आने के बाद से ओडिशा में जो विकास हुआ है, उसकी जानकारी आगामी 5 जून से शुरू होने वाली महासंपर्क यात्रा में लोगों को दी जाएगी।

chat bot
आपका साथी