बढ़ी दर वापस न हुई तो आन्दोलन: भाजपा

भुवनेश्वर: राज्य में बिजली शुल्क बढ़ाए जाने का विरोध करते हुए भारतीय जनता पार्टी ने बढ़ी दर

By JagranEdited By: Publish:Sat, 25 Mar 2017 02:46 AM (IST) Updated:Sat, 25 Mar 2017 02:46 AM (IST)
बढ़ी दर वापस न हुई तो आन्दोलन: भाजपा
बढ़ी दर वापस न हुई तो आन्दोलन: भाजपा

भुवनेश्वर: राज्य में बिजली शुल्क बढ़ाए जाने का विरोध करते हुए भारतीय जनता पार्टी ने बढ़ी दर को तुरन्त वापस लेने की मांग की है। पत्रकार वार्ता में भाजपा के प्रवक्ता सज्जन शर्मा ने कहा है कि राज्य सरकार बढ़ाए गए बिजली बिल को तुरन्त वापस ले वरना भाजपा की तरफ से इसका कड़ा विरोध किया जाएगा। शर्मा ने कहा राज्य सरकार बिजली कंपनियों को लाभ पहुंचाने के लिए यह निर्णय लिया है। बिजली दर वृद्धि से गरीब लोगों पर अतिरिक्त बोझ होगा। वैसे ही राज्य के लोगों गरीबी की मार झेल रहे हैं। ऐसे में सरकार का यह निर्णय बर्दाश्त के बाहर है। सरकार अपनी नाकामी जनता पर डालना चाहती है, जिसे भाजपा किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी।

chat bot
आपका साथी