किसान समस्या, बेरोजगारी को लेकर आंदोलन करेगी सपा

राज्य में किसान समस्या बेरोजगारी नारी अत्याचार जैसी समस्या को लेकर सपा प्रदेश भर में आंदोलन करेगी।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 22 Nov 2019 10:47 PM (IST) Updated:Sat, 23 Nov 2019 06:16 AM (IST)
किसान समस्या, बेरोजगारी को लेकर आंदोलन करेगी सपा
किसान समस्या, बेरोजगारी को लेकर आंदोलन करेगी सपा

जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर : राज्य में किसान समस्या, बेरोजगारी, नारी अत्याचार जैसी समस्या को लेकर समाजवादी पार्टी (सपा) प्रदेश भर में आंदोलन करेगी। यह ऐलान नगर में सपा के संस्थापक तथा उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के 81वें जन्म दिन समारोह के मौके पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रवि बेहरा ने किया। बेहरा के नेतृत्व में आयोजित इस समारोह में महासचिव सुदर्शन प्रधान, वरिष्ठ नेता विजय बेहरा, करुणाकर होता, संजय नायक, रीता पटनायक, भारती पटनायक, युवा नेता सुब्रत लेंका, दीपदास यादव प्रमुख शामिल होकर नेताजी के दीर्घायु की कामना की। राज्य सपा अध्यक्ष बेहरा ने कहा कि आज देश में जो सांप्रदायिक हिसा, भीड़ हिसा, महंगाई, बेरोजगारी बढ़ रही है हम उसके प्रतिवाद में प्रदेश भर में आगामी दिनों में आन्दोलन करेंगे। समाजवादी आंदोलन को मजबूत करने के लिए नेता जी का अवदान अविष्मरणीय है।

chat bot
आपका साथी