सूबे की 100 हस्तियों का बनेगा ऑडियो विजुअल

ओडिशा राज्य अभिलेखागार (स्टेट अर्काइव) की तरफ से इतिहास की महत्वपूर्ण घटनाओं को दृश्य श्रव्य माध्यम से संरक्षित किए जाने का ऐलान किया गया हे।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 13 Mar 2019 07:47 AM (IST) Updated:Wed, 13 Mar 2019 07:47 AM (IST)
सूबे की 100 हस्तियों का बनेगा ऑडियो विजुअल
सूबे की 100 हस्तियों का बनेगा ऑडियो विजुअल

संसू, भुवनेश्वर : ओडिशा राज्य अभिलेखागार (स्टेट अर्काइव) की तरफ से इतिहास की महत्वपूर्ण घटनाओं को दृश्य-श्रव्य माध्यम से संरक्षित किए जाने का ऐलान किया गया है। इसके लिए सूबे के 100 प्रतिष्ठित व्यक्तियों के दृश्य-श्रव्य कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। राज्य अभिलेखागार में प्रदेश के 24 स्वतंत्रता सेनानियों की आवाज पहले ही रिकार्ड की जा चुकी है। इनमें ढेंकानाल के बैष्णव चरण पटनायक, सुरेंद्र मोहन द्विवेदी, बालेश्वर के नित्यानन्द महापात्र, जाजपुर के अभिमन्यु महापात्र, भुवनेश्वर के विनोद कानूनगो, नयागढ़ के नारायण बेहरा, जगतसिंहपुर के रत्नाकर सामल की ऑडियो रिकार्ड्रिग अभिलेखागार में मौजूद है। इन ऑडियो क्लिप में इन स्वतंत्रता सेनानियों ने अपने साथ-साथ अपनी अनुभूतियों का वर्णन किया है जो आनेवाली पीढ़ी के लिए प्रेरणा स्रोत का काम करेगी।

राज्य अभिलेखागार की अधीक्षक सुचिस्मिता मंत्री ने बताया कि वर्तमान इलेक्ट्रॉनिक्स युग को देखते हुए यह निर्णय किया गया है कि लिखित रिकार्ड, दलीलों के संरक्षण के साथ दृश्य-श्रव्य माध्यम से भी संरक्षण किया जाए। इसके तहत संगीत, मंचकला, साहित्य, लोकनृत्य, हस्तकला से जुड़ी हस्तियों के संस्मरण रिकार्ड किए जाएंगे और उन्हें संरक्षित किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी