सांस्कृतिक विविधता से भरा है ओडिशा : बालकृष्णन

जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर : सांस्कृतिक विविधता से भरे ओडिशा को पूरे देश में सांस्कृतिक प

By JagranEdited By: Publish:Thu, 27 Apr 2017 02:47 AM (IST) Updated:Thu, 27 Apr 2017 02:47 AM (IST)
सांस्कृतिक विविधता से भरा है ओडिशा : बालकृष्णन
सांस्कृतिक विविधता से भरा है ओडिशा : बालकृष्णन

जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर : सांस्कृतिक विविधता से भरे ओडिशा को पूरे देश में सांस्कृतिक प्रयोगशाला के रूप में प्रस्तुत किया जाना चाहिए। उक्त बातें राज्य संस्कृति विभाग द्वारा अभिलेखागार में आयोजित संस्कृति चर्चा कार्यक्रम में हिस्सा लेते हुए विकास कमिश्नर आर बालकृष्णन ने कही। उन्होंने कहा कि ओडिशा में विभिन्न स्थानो का नाम संस्कृति से जुड़ा हुआ है। अब इस पर अनुसंधान करने की आवश्यकता है कि इसका ऐतिहासिक तथ्य क्या है। उन्होंने कहा कि सूबे के अनेक स्थानों पर जनजातीय लोगों की भाषा, जीवन पद्धति और चालचलन पर स्थानों के नाम रखे गए हैं। सदियों बाद भी ये नाम प्रचलन में हैं जो दर्शाते हैं कि यहां संस्कृति की जड़ें कितनी गहरी हैं। समय में बदलाव होने के बावजूद ग्राम और क्षेत्र के नाम नहीं बदले। इस अवसर पर संस्कृति विभाग के सचिव मनोरंजन पाणिग्राही व विभागीय सचिव अमरेंद्र कुमार पटनायक भी उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी