अमित शाह का नवीन पटनायक पर सीधा हमला

श्रीक्षेत्र धाम पुरी में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की दो दिवसीय

By JagranEdited By: Publish:Mon, 24 Sep 2018 04:14 PM (IST) Updated:Mon, 24 Sep 2018 04:14 PM (IST)
अमित शाह का नवीन पटनायक पर सीधा हमला
अमित शाह का नवीन पटनायक पर सीधा हमला

जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर : श्रीक्षेत्र धाम पुरी में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी को संबोधित करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने सीधे तौर पर ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक और उनकी सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि महिलाओं की इतनी उपस्थिति मैंने इससे पहले किसी सभा में नहीं देखी थी। इससे साबित होता है कि नवीन बाबू की विफल सरकार के खिलाफ महिलाओं के मन में आक्रोश है। यह संख्या बताती है कि 2019 में नवीन बाबू आपका जाना तय है। हमारी ये बहनें मेहनत करेंगी तो 2019 में ओडिशा में भाजपा का मुख्यमंत्री होगा और देश में भाजपा का प्रधानमंत्री होगा। शाह ने 12 अक्टूबर को राजमाता ¨सधिया के जन्मशती वर्ष को पूरे देश में मनाने की घोषणा की।

उन्होंने कहा कि जिस राज्य में खदान संपदा है वहां का भाई बहन आज गरीब अवस्था में जी रहा है, इसके जिम्मेदार नवीन सरकार है। नरेंद्र मोदीजी की सरकार ने तय किया है कि देश के किसानों को हम डेढ़ गुना समर्थन मूल्य देंगे। इसके लिए हजारों करोड़ रुपया भारत सरकार ओडिशा सरकार को भेजने वाली है। किसानों की समस्या पर बोलते हुए कहा कि किसानों को को डेढ़ गुना समर्थन मूल्य देने का निर्णय केंद्र सरकार ने लिया है। उन्होंने कहा कि नवीन बाबू वह पैसा अगर किसानों को नहीं मिला तो फिर नवीन बाबू हमारे कार्यकर्ता आपके ईंट से ईंट बजा देगा।

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने राज्य में चल रही अफसरशाही पर हमला करते हुए कहा कि यहां कलेक्टर राजा बने हैं, लोकतंत्र का मजाक बनाकर रख दिया गया है। 4 लाख 45 हजार 865 करोड़ रुपया चार साल में ओडिशा को भाजपा सरकार ने दिया है, मगर यह पैसा लोगों तक नहीं पहुंचा है। इस पैसे को नवीन बाबू के अफसरसाही खा जाते हैं। 129 से ज्यादा योजनाएं भाजपा लेकर आई है, मगर यह नीचे तक नहीं पहुंचा है। शासक यहां की जनता के प्रतिनिधित्व नहीं करते हैं, नौकरशाही कर रही है। मैं शासन के लोगों को भी चेता दे रहा हूं, भाजपा की सरकार आने वाली है तब ऐसा नहीं होगा। उन्होंने कहा कि हमारे 14 कार्यकर्ताओं की हत्या नवीन बाबू की पार्टी ने करवाई है। जितना ¨हसा फैलाओगे भाजपा उतना मजबूत होकर सामने आएगी।

शाह ने कहा कि महिलाओं के साथ दु‌र्व्यवहार में ओडिशा पहले स्थान पर है। महिलाओं के साथ छेड़खानी में ओडिशा पहले स्थान पर है। सामूहिक दुष्कर्म में पांचवें स्थान पर है। नवीन बाबू विकास पर पहले नंबर पर आने के बदले महिलाओं के साथ दु‌र्व्यवहार में पहले स्थान पर आ रही है। बीजद को अब सत्ता में रखने का कोई औचित्य नहीं है। ओडिशा में महिलाओं पर उत्पीड़न बढ़ रहा है तो दूसरी ओर मोदी जी महिलाओं के लिए एक से एक योजनाएं ला रहे हैं। आशा बहनों के मानदेय को दुगुना कर महिलाओं को सम्मान करने का काम किया है।

इससे पूर्व भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह सोमवार को विशेष विमान से भुवनेश्वर पहुंचे। भुवनेश्वर एयरपोर्ट से बाहर निकलते ही वहां पर पहले से तैनात भाजपा नेता, कार्यकर्ता एवं विशेष रूप से आशा कर्मचारियों ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का भव्य स्वागत किया। एयरपोर्ट पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत करने के लिए केंद्रीय मंत्री धर्मेद्र प्रधान, केंद्रीय मंत्री जुएल ओराम, प्रदेश अध्यक्ष बसंत पंडा, विधायक दल के नेता कनक व‌र्द्धन ¨सहदेव, राज्य उपाध्यक्ष समीर महांती, भृगुबक्सी पात्र, उमाकांत पंटनायक, गोलक महापात्र, मनमोहन सामल के साथ पार्टी के तमाम वरिष्ठ नेता व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

जिस समय शाह एयरपोर्ट से बाहर निकले पूरा परिसर ढोल नगाड़े से गुंजयमान था। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के बाहर आते ही आशा कर्मचारियों ने फुल का भारी भरकम हार पहनाकर उनका स्वागत किया। इसके बाद उनका का काफिला सड़क मार्ग से रोड शो करते हुए श्रीक्षेत्र धाम पुरी के लिए रवाना हो गया। एयरपोर्ट से बाहर निकलने के बाद रास्ते में जगह जगह उनका स्वागत करने के लिए पार्टी के नेता एवं कार्यकर्ता अपने समर्थकों के साथ मौजूद थे। एयरपोर्ट से श्रीक्षेत्र धाम तक रास्ते में जगह जगह शाह का स्वागत किया गया और उनके काफिले पर फूलों की बारिश की गई।

chat bot
आपका साथी