मलकानगिरी में धान के साथ सड़क पर किसान

ओडिशा सरकार की तमाम तैयारियों के बावजूद राज्य में किसानों की समस्या कम होती नजर नहीं आ रही है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 10 Jan 2019 04:10 PM (IST) Updated:Thu, 10 Jan 2019 04:10 PM (IST)
मलकानगिरी में धान के साथ सड़क पर किसान
मलकानगिरी में धान के साथ सड़क पर किसान

जेएनएन, भुवनेश्वर : ओडिशा सरकार की तमाम तैयारियों के बावजूद राज्य में किसानों की समस्या कम होती नजर नहीं आ रही है। राज्य के विभिन्न जिलों में प्रशासन द्वारा खोले गए धान क्रय केंद्रों में अव्यवस्था के चलते किसानों को अपनी उपज बेचने के लिए तमाम झंझावतों का सामना करना पड़ रहा है। इससे नाराज मलकानगिरी के किसानों ने गुरुवार को आदिवासी महासंघ के बैनर तले धान मंडियों के बाहर धान के बोरे सड़क पर रखकर विरोध-प्रदर्शन किया।

अपनी उपज के साथ सड़क पर उतरे किसानों ने आरोप लगाया कि मंडी में उनके धान की खरीद नही हो रही है। करीब पखवारे भर से इलाके की मंडियों में उनका धान पड़ा हुआ है और मिल मालिक धान की खरीद को नहीं पहुंच रहे हैं। बार-बार प्रशासन को इस संबंध में सूचित किए जाने के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हो रही है। ऐसे में मजबूरन आज हमें अपनी उपज के साथ सड़क पर उतरना पड़ा है। किसानों ने सरकार से तत्काल धान खरीद की व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है।

उल्लेखनीय है कि विगत आग जनवरी को आदिवासी महासंघ ने जिलाधीश को एक ज्ञापन दिया था कि जिला के सभी मंडियों में समस्या देखी जा रही है। मिल मालिक मंडी से ठीक समय पर धान नहीं खरीद रहे हैं। ऐसे में किसानों का धान पिछले कई दिनों से मंडी में पड़ा है। किसानों को इससे असुविधा हो रही है। यहां तक उनके धान के बोरे चोरी होने का भी डर बना रहता है। किसानों को धान का सही मूल्य उचित समय पर नहीं मिल रहा है मजबूरी में किसान दलालों का शिकार हो रहे हैं। महासंघ ने चेतावनी दी थी कि यदि हमारा धान समय से नहीं खरीदा गया तो फिर हम आगामी 10 जनवरी से अनिश्चितकाल के लिए सभी मंडियों के सामने सड़क पर धान के बोरे रखकर अवरोध कर देंगे।

chat bot
आपका साथी