महानदी के बाद अब तेलनदी पर छतीसगढ़ की नजर

छतीसगढ़ प्रशासन तेलनदी पर बनने वाली नई बिजली परियोजना पर काम आगे बढ़ाने की फिराक में है।

By Edited By: Publish:Tue, 26 Jun 2018 01:48 PM (IST) Updated:Tue, 26 Jun 2018 04:15 PM (IST)
महानदी के बाद अब तेलनदी पर छतीसगढ़ की नजर
महानदी के बाद अब तेलनदी पर छतीसगढ़ की नजर

भुवनेश्वर, जेएनएन। महानदी पर बांध-बैराज के चलते ओडिशा और छतीसगढ़ के बीच विवाद अभी थमा भी नहीं है कि छतीसगढ़ प्रशासन ने तेलनदी पर जल-बिजली परियोजना को लेकर सर्वेक्षण शुरू करने का निर्णय लिया है। ऐसे में दोनों राज्यों के मध्य विवाद और गहराने के आसार बन रहे हैं। सूत्रों के अनुसार, छतीसगढ़ के बिरालाठी गांव में एक सर्वे शिविर लगाया गया है। इस शिविर के जरिये छतीसगढ़ प्रशासन तेलनदी पर बनने वाली नई बिजली परियोजना पर काम आगे बढ़ाने की फिराक में है।

ओडिशा के नवरंगपुर जिला के चंदाहाडी ब्लॉक सीमा पर बनने वाले इस प्रकल्प से जिले के तीन ब्लॉक बुरी तरह से प्रभावित होंगे। इन ब्लॉकों के करीब सैकड़ों गांव डूब जाएंगे। छग प्रशासन के इस प्रस्तावित प्रकल्प के कारण उमरकोट ब्लॉक के 50 राजस्व गांव भी पानी में समा जाएंगे। इसके अलावा झरि गांव ब्लाक के सैकड़ों गांवों पर भी खतरा मंडरा रहा है। उल्लेखनीय है कि ओडिशा सरकार ने तेलनदी पर बिजली परियोजना के लिए केंद्रीय जल आयोग से अनुमति मागी थी जिस पर अभीतक कोई निर्णय नहीं लिया गया है। इस बीच छतीसगढ़ प्रशासन द्वारा तेलनदी पर बिजली परियोजना के लिए सर्वेक्षण करने से दोनों राज्यों के बीच नया विवाद उत्पन्न होने की आशका गहरा गई है।

chat bot
आपका साथी