मयूरभंज में सड़क हादसे में दो की मौत, एक गंभीर, भर्ती

मृतक जशीपुर इलाके के निवासी बताए गए हैं। ये केंदुझर से मयूरभंज की ओर लौट रहे थे कि यह हादसा हो गया।

By Babita KashyapEdited By: Publish:Tue, 21 Nov 2017 12:50 PM (IST) Updated:Tue, 21 Nov 2017 12:50 PM (IST)
मयूरभंज में सड़क हादसे में दो की मौत, एक गंभीर, भर्ती
मयूरभंज में सड़क हादसे में दो की मौत, एक गंभीर, भर्ती

भुवनेश्वर, जेएनएन। मयूरभंज जिला के जसीपुर थाना अंतर्गत टंगाबिला चौक एनएच-49 पर हुए सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है। एनएच 49 टंगाबिला चौक के पास सोमवार की सुबह एक बोलरो गाड़ी का संतुलन बिगड़ जाने से वह पेड़ से टकरा गई, जिससे मौके पर ही दो लोगों की मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति बुरी तरह से घायल हो गया है। घायल व्यक्ति को करंजिया अस्पताल में भर्ती किया गया है। मृतक जशीपुर इलाके के निवासी बताए गए हैं। ये केंदुझर से मयूरभंज की ओर लौट रहे थे कि यह हादसा हो गया। 

यह भी पढ़ें: फसल बर्बाद होने पर दो किसानों ने दी जान

chat bot
आपका साथी