ओडिशा विधानसभा में वाकयुद्ध: विरोधी दल के सवाल पर हड़बड़ाए कृषि मंत्री Bhubaneshwar News

ओडिशा विधानसभा में किसानों की संख्‍या को लेकर विरोधी दल के सवाल से कृषि मंत्री हड़बड़ा अरुण साहू हड़बड़ा गए।

By Babita kashyapEdited By: Publish:Wed, 26 Jun 2019 01:59 PM (IST) Updated:Wed, 26 Jun 2019 01:59 PM (IST)
ओडिशा विधानसभा में वाकयुद्ध: विरोधी दल के सवाल पर हड़बड़ाए कृषि मंत्री  Bhubaneshwar News
ओडिशा विधानसभा में वाकयुद्ध: विरोधी दल के सवाल पर हड़बड़ाए कृषि मंत्री Bhubaneshwar News

भुवनेश्वर, जेएनएन। राज्य में कितने किसान हैं, 2010 में कितने किसान थे, 2019 में किसानों की संख्या कितनी है, विधानसभा में बुधवार को विरोधी दल के इसी प्रकार के सवाल से कृषि मंत्री हड़बड़ा गए। मंत्री ने प्रश्न का सही ढंग से जवाब नहीं दिया, इसे लेकर कुछ समय के लिए सदन में कृषि मंत्री के साथ वाकयुद्ध हुआ। 

जानकारी के मुताबिक बुधवार को विधानसभा में कार्यवाही शुरू होने के बाद विरोधी दल कांग्रेस के विधायक तारा प्रसाद वाहिनीपति ने राज्य में किसानों की संख्या कितनी है, सवाल किया ता। कृषि मंत्री अरुण साहू ने उत्तर देते हुए कहा कि 2011 जनगणना के मुताबिक राज्य में 57 लाख किसान हैं। आगामी 2021 में पुन: जनगणना की जाएगी, इसके बाद राज्य में कितने किसान हैं, वह स्पष्ट होगा।

हालांकि मंत्री के इस जवाब से विरोध दल के विधायक संतुष्ट नहीं हुए। कांग्रेस विधायक नरसिंह मिश्र ने आपत्ति जताते हुए कहा कि यदि वर्तमान में राज्य में कितने किसान हैं, वही स्पष्ट नहीं है तो फिर किस आधार पर किसानों को कालिया योजना में किसानों को शामिल किया गया है, सवाल किया। इसके साथ ही उन्होंने सरकार के इस मिशन में स्वच्छता पर भी सवाल उठाया। इसके बाद मंत्री ने कहा कि डीवीटी में शामिल 22 लाख किसान एवं ग्रीन फंड में आवेदन करने वाले 28 लाख किसान के तथ्य के आधार पर कालिया योजना में किसानों को शामिल किया गया है।

राज्य में 2019 तक कितने बटैया किसान, लघु किसान एवं नाममात्र के किसान है तथा कृषि श्रमिक हैं, उसे लेकर विरोधी दल कांग्रेस की तरफ से सरकार से जवाब मांगा गया। अन्त में मंत्री ने स्वीकार किया कि वर्तमान समय में किसान की संख्या को लेकर उनके पास कोई तथ्य नहीं है। आगामी दिनों में उस संदर्भ तथ्य संग्रह कर सदन को वह जानकारी दे देंगे।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी