ओडिशा में 30 लाख रुपये का 391 किलोग्राम गांजा जब्‍त, दो आरोपी हिरासत में

ओडिशा पुलिस ने 30 लाख रुपये के नशीले पदार्थ के साथ गजपति जिले के मोहाना इलाके में दो आरोपियों को हिरासत में लिया है।

By Babita kashyapEdited By: Publish:Mon, 17 Aug 2020 09:34 AM (IST) Updated:Mon, 17 Aug 2020 09:34 AM (IST)
ओडिशा में 30 लाख रुपये का  391 किलोग्राम गांजा जब्‍त, दो आरोपी हिरासत में
ओडिशा में 30 लाख रुपये का 391 किलोग्राम गांजा जब्‍त, दो आरोपी हिरासत में

भुवनेश्‍वर, एएनआइ। ओडिशा के गजपति जिले के मोहाना इलाके में पुलिस ने 30 लाख रुपये  कीमत के  391 किलोग्राम नशीले पदार्थ ( गांजा) के साथ दो लोगों को हिरासत में लिया है। इससे पहले जुलाई में भी गजपति जिले से 1 हजार किलोग्राम गांजा के साथ पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया था।    

4.20 क्विंटल गांजा जब्त

  गौरतलब है कि बीते दिनों महासमुंद पुलिस को गांजा तस्करी के खिलाफ की जा रही कार्रवाई में अब तक की सबसे बड़ी सफलता मिली थी। सिंघोड़ा पुलिस ने बॉर्डर में 4.20 क्विंटल गांजा जब्त किया था। ओडिशा सीमा पर ट्रक रोककर गाड़ी में सवार 2 युवकों से जब इस संबंध में पूछताछ की गई तो उन्होंने कहा कि वह ओडिशा से मध्‍य प्रदेश प्याज लेकर जा रहे हैं। उनकी इस बार पर पुलिस को संदेह हुआ।

पुलिस का कहना था कि जिले से गुजरने वाली प्याज के ट्रक महाराष्ट्र से ओडिशा जाते हैं लेकिय यह पहली बार है कि ओडिशा से प्याज एमपी भेजा जा रहा है। पुलिस ने तत्काल गाड़ी को अनलोड कराया। इस दौरान प्याज की बोरियों के नीचे 14 बोरियों में गांजा भरा हुआ मिला। पुलिस ने दो अन्य मामलों में भी 40 किलो और 10 किलो गांजा जब्त किया है। इस तरह महासमुंद पुलिस ने 8 आरोपियों के पास से 4.70 क्विंटल गांजा जब्‍त किया। जब्त गांजे की कीमत 47 लाख रुपए बतायी गयी थी । सभी आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट 20 (ख) के तहत कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने इस सप्ताह गांजा तस्करी के खिलाफ कुल 5 प्रकरण में कार्रवाई की है। 

 इस मामले का खुलासा पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर ने किया। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को मुखबीर से सूचना मिली थी कि ओडिशा से गांजे की बड़ी खेप रवाना की जा रही है। इसी के आधार पर सीमावर्ती थानों को अलर्ट कर नाकेबंदी की गई थी। ओडिशा की ओर से वाहन क्रमांक सीजी 07 सीए 6918 आती दिखी, जिसे रोककर पूछताछ की गई। गाड़ी में सवार दो लोगों ने अपना नाम सुमोद अहिरवार (24) निवासी खाजेरा जिला सागर और विष्णु प्रसाद पटेल (31) निवासी पडरिया एमपी निवासी बताया। पुलिस ने शक पर तत्काल गाड़ी को अनलोड कराया। इस दौरान प्याज की बोरियों के नीचे 14 बोरियों में गांजा भरा हुआ मिला। इसके बाद दोनों युवकों ने बताया कि वे ओडिशा से गांजा लेकर एमपी जा रहे थे। 

chat bot
आपका साथी