डीएसओ ने रैली निकाल किया प्रदर्शन

By Edited By: Publish:Thu, 24 Apr 2014 08:07 PM (IST) Updated:Thu, 24 Apr 2014 08:07 PM (IST)
डीएसओ ने रैली निकाल किया प्रदर्शन

डीएसओ छात्र संगठन ने की भोपाल में हुए दुष्कर्म घटना की निंदा

आरोपियों को सख्त सजा देने की मांग

भुवनेश्वर, जागरण संवाददाता :

भोपाल में हुए सामूहिक दुष्कर्म घटना की निंदा करते हुए छात्र संगठन डीएसओ ने मास्टर कैंटीन चौक पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने नारों से लिखे विभिन्न दोषियों को फांसी की सजा देने की मांग की है। छात्र संगठन के सदस्यों ने कहा कि पहले दिल्ली में हुए सामूहिक दुष्कर्म मामले की भोपाल में पुनरावृत्ति हुई है। आल इण्डिया महिला सांस्कृतिक संगठन, आल इण्डिया डीआईओ और आल इण्डिया डीएसओ की तरफ से आयोजित इस विरोध प्रदर्शन में दुष्कर्म करने वालों को तुरन्त सख्त से सख्त सजा देने की मांग की गई है। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि हमारे देश की पुलिस पुरी तरह से नाकाम हो चुकी है, यह वजह है कि आज महिलाएं कहींभी सुरक्षित नहीं हैं। इस प्रदर्शन में आल इण्डिया डीएसओ के राज्य सचिव राजेन्द्र वर्मा, संतोष रथ, डीएसओ के राज्य उपाध्यक्ष सुभाष नायक, नसीम सरकार, स्वस्ति संगीता दलाई, संतोषिनी राउल, महिला सांस्कृतिक संगठन के भुवनेश्वर कमेटी की सचिव विजयलक्ष्मी पात्र आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी