नीलगिरि पहुंचा पायलट हाथी

बालेश्वर : पड़ोसी राज्य झारंखड से करीब 100 हाथियों का दल ओडिशा में प्रवेश करने के लिए झारखंड और ओडिशा

By Edited By: Publish:Fri, 31 Oct 2014 06:23 PM (IST) Updated:Fri, 31 Oct 2014 06:23 PM (IST)
नीलगिरि पहुंचा पायलट हाथी

बालेश्वर : पड़ोसी राज्य झारंखड से करीब 100 हाथियों का दल ओडिशा में प्रवेश करने के लिए झारखंड और ओडिशा की सीमा पर पहुंचने की सूचना मिली है। सूत्रों के अनुसार झारखंड से करीब 100 हाथियों का दल किसी भी समय मयूरभंज जिला होते हुए बालेश्वर के नीलगिरि नामक स्थान पर पहुंच सकता है।

हाथियों का नेता या पायलट कहे जाने वाला नर हाथी नीलगिरि इलाके का मुआयना कर वापस लौट चुका है। इसी से संकेत मिलता है कि हाथियों का विशाल समूह किसी भी वक्त नीलगिरि इलाके में प्रवेश कर हजारों एकड़ धान की फसल को तबाह कर सकता है। इसके चलते नीलगिरि इलाके में रहने वाले लोगों में भय व्याप्त हो गया है। उल्लेखनीय है कि प्रति वर्ष झारखंडी हाथियों का दल नीलगिरि इलाके में जान-माल का भरी नुकसान करता रहा है।

chat bot
आपका साथी