कर्नाटक : भाजपा ने जारी की दूसरी लिस्ट, 82 प्रत्याशियों के नाम का एलान

भाजपा ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में भाजपा ने 82 प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की है।

By Manish NegiEdited By: Publish:Mon, 16 Apr 2018 04:22 PM (IST) Updated:Mon, 16 Apr 2018 10:57 PM (IST)
कर्नाटक : भाजपा ने जारी की दूसरी लिस्ट, 82 प्रत्याशियों के नाम का एलान
कर्नाटक : भाजपा ने जारी की दूसरी लिस्ट, 82 प्रत्याशियों के नाम का एलान

नई दिल्ली, प्रेट्र : भाजपा ने कर्नाटक राज्य विधानसभा चुनाव के लिए सोमवार को 82 उम्मीदवारों के नामों की दूसरी सूची जारी कर दी। सूची में दागी खनन कारोबारी जी जनार्दन रेड्डी के बड़े भाई और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री एस बंगारप्पा के बेटे का नाम भी शामिल है। पार्टी अभी तक कुल 154 सीटों के लिए प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर चुकी है। 224 सदस्यों वाली विधानसभा के लिए 12 मई को मतदान होना है। अपनी दूसरी सूची में भाजपा ने जनार्दन रेड्डी के बड़े भाई जी सोमाशेखर रेड्डी को बेलारी शहर सीट से प्रत्याशी बनाया है।

जनार्दन रेड्डी अवैध खनन मामले में आरोपी हैं। जबकि कुमार बंगारप्पा सोराब सीट से भाग्य आजमाएंगे। बीएस येद्दयुरप्पा के खास कृष्णैया शेट्टी को मलूर सीट पर प्रत्याशी बनाया गया है। वरुणा सीट से अभी किसी को उम्मीदवार घोषित नहीं किया गया है। इस सीट के लिए येद्दयुरप्पा के बेटे बीवाई विजयेंद्र प्रमुख दावेदार हैं। कांग्रेस ने इस सीट पर मुख्यमंत्री सिद्दरमैया के बेटे यतींद्र को मैदान में उतारा है। जबकि मुख्यमंत्री खुद चामुंडेश्वरी सीट से लड़ रहे हैं। भाजपा ने अभी तक उनके खिलाफ उम्मीदवार का एलान नहीं किया है।

रविवार को नई दिल्ली में भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की मुहर लगने के बाद पार्टी ने सूची जारी की है। इससे पहले पार्टी आठ अप्रैल को 72 नामों की पहली सूची जारी कर चुकी है। उसमें पार्टी के मुख्यमंत्री पद के दावेदार बीएस येद्दयुरप्पा, वरिष्ठ नेता केएस ईश्वरप्पा और जगदीश शेट्टार के नाम शामिल थे। कांग्रेस ने 218 प्रत्याशियों के नामों वाली सूची रविवार को जारी कर दी है। इसके बाद राज्य में कई स्थानों पर विरोध प्रदर्शन और तोड़फोड़ हुई है। 2013 के चुनाव में कांग्रेस ने 122 सीटें जीतकर राज्य में सरकार बनाई थी जबकि भाजपा को 40 सीटें और जेडीएस को भी 40 सीटें ही मिली थीं।

पांच दागी हैं सूची में

भाजपा की सोमवार को जारी हुई सूची में कम के कम पांच प्रत्याशी दागी हैं। इनमें से दो-कट्टा सुब्रमण्या नायडू और कृष्णैया शेट्टी जमीन घोटाले में जेल भी जा चुके हैं लेकिन बाद में दोनों आरोपों से बरी हो गए। शेट्टी उसी मामले में आरोपी थे जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येद्दयुरप्पा को कुर्सी छोड़नी पड़ी थी। भाजपा ने सागर सीट पर हरतालू हलप्पा को टिकट दिया है जिन पर एक समय दुष्कर्म का आरोप लगा था। लेकिन बाद में सुबूतों के अभाव में वह बरी हो गए थे। इसी प्रकार से एक नर्स के यौन शोषण के आरोपी रहे एमपी रेणुकाचार्य को पार्टी ने होनाल्ली से प्रत्याशी बनाया है। 
 

भाजपा ने अभी तक उनके खिलाफ उम्मीदवार का एलान नहीं किया है। रविवार को नई दिल्ली में भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की मुहर लगने के बाद पार्टी ने सूची जारी की है। इससे पहले पार्टी आठ अप्रैल को 72 नामों की पहली सूची जारी कर चुकी है। उसमें पार्टी के मुख्यमंत्री पद के दावेदार बीएस येदयुरप्पा, वरिष्ठ नेता केएस ईश्वरप्पा और जगदीश शेट्टार के नाम शामिल थे।

कांग्रेस ने 218 प्रत्याशियों के नामों वाली सूची रविवार को जारी कर दी है। इसके बाद राज्य में कई स्थानों पर विरोध प्रदर्शन और तोड़फोड़ हुई है। 2013 के चुनाव में कांग्रेस ने 122 सीटें जीतकर राज्य में सरकार बनाई थी जबकि भाजपा को 40 सीटें और जेडीएस को भी 40 सीटें ही मिली थीं।

chat bot
आपका साथी