इस गलती के लिए बाप बना हैवान, 22 घूंसे मारकर ले ली बेटी की जान

पहले तो उसने बच्ची को 22 घूंसे मारे और जब वह चुप नहीं हुई तो उसकी छाती को जोर से दबा दिया, जिससे उसकी जान चली गई।

By Sanjeev TiwariEdited By: Publish:Sun, 21 Aug 2016 04:43 PM (IST) Updated:Sun, 21 Aug 2016 04:56 PM (IST)
इस गलती के लिए बाप बना हैवान, 22 घूंसे मारकर ले ली बेटी की जान

शिकागो, प्रेट्र। अमेरिका में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। टीवी देख रहे एक शख्स को अपनी चार माह की बेटी का रोना इस कदर नागवार गुजरा कि उसने ताबड़तोड़ घूंसे बरसा दिए। पहले तो उसने बच्ची को 22 घूंसे मारे और जब वह चुप नहीं हुई तो उसकी छाती को जोर से दबा दिया, जिससे उसकी जान चली गई।

पुलिस के अनुसार, मिनीपोलिस के 21 वर्षीय कोरी मॉरिस को अपनी बेटी की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। उसके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। घटना 13 अगस्त की अगस्त की है। बच्ची की मौत के बाद शायद मॉरिस को पश्चाताप और उसने पुलिस को फोन कर बुलाया।

पुलिस जब घर पर पहुंची तो बच्ची अचेतावस्था में थी। बच्ची तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मॉरिस ने पुलिस को बताया कि वह घटना वाले दिन घर में अकेला टीवी देख रहा था। उसने बेटी के चेहरे पर करीब 15 बार और छाती पर सात बार घूंसे मारे। इसके बाद उसे चुप कराने के लिए उसकी छाती को जोर से दबा दिया। घटना के बाद उसने अपनी मां एवं पत्नी को फोन कर बताया कि उससे कुछ गलत हो गया है।

पढ़ेंः न्यूयार्क में मृत मिली भारतीय मूल की बच्ची, सौतेली मां पर हत्या का अारोप

chat bot
आपका साथी