न्यूयार्क में मृत मिली भारतीय मूल की बच्ची, सौतेली मां पर हत्या का अारोप
क्वींस स्थित अपने घर में अशदीप मृत पायी गयी और उसके शव पर चोट के निशान थे।
न्यूयॉर्क। भारतीय मूल की एक नौ साल की लड़की अपने घर में मृत मिली है। पुलिस ने लड़की की सौतेली मां पर हत्या का आरोप लगाया है। बताया जा रहा है कि अशदीप कौर तीन महीने पहले भारत से क्वींस पहुंची थी और अपने पिता सुखजिन्दर सिंह और अपनी सौतेली मां अजरुन एस. परसाद के साथ एक अपार्टमेंट में रह रही थी।
सूत्रों के हवाले से न्यूयॉर्क पोस्ट ने कहा है कि क्वींस स्थित अपने घर में अशदीप मृत पायी गयी और उसके शव पर चोट के निशान थे। शुक्रवार को आशादीप की कथित तौर पर गला दबा कर हत्या करने का अजरुन (55) पर आरोप लगाया गया है।
पढ़ेंः टेक्सास वुमंस हॉल ऑफ फेम में भारतवंशी शामिल
घर में रहने वाले लोगों ने आशादीप को अजरुन के साथ बाथरूम जाते हुए देखा जो बाद में अकेले बाहर आयी और मकान से चली गयी। उसने कथित तौर पर कहा कि अशदीप नहा रही है।
जब अशदीप बाहर नहीं निकली तो घर के लोगों ने निरीक्षण किया और पता चला कि उसका शव बाथटब में है और उसमें पानी नहीं है। अशदीप का जब शव मिला उस समय अजरुन कहीं नहीं थी. कई घंटे के बाद वह पुलिस को क्वींस में दूसरे स्थान पर मिली और उससे पूछताछ की जा रही है।
पढ़ेंः कनाडा में पहली बार हाउस ऑफ कॉमन की नेता बनी सिख महिला