भारत को कोहिनूर लौटाए ब्रिटेन

पाकिस्तान के एक अखबार ने कहा है कि कोहिनूर हीरा और लूटे गए अन्य खजानों को उनके वास्तविक देशों को लौटा दिया जाना चाहिए, ताकि अतीत में की गई गलतियों को सुधारा जा सके। हाल ही में भारत के दौरे पर आए ब्रिटेन के प्रधानमंत्री डेविड कैमरन ने भारत को कोहिनूर हीरा लौटाए जाने से इन्कार कर दिया था।

By Edited By: Publish:Mon, 25 Feb 2013 08:55 PM (IST) Updated:Mon, 25 Feb 2013 09:06 PM (IST)
भारत को कोहिनूर लौटाए ब्रिटेन

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के एक अखबार ने कहा है कि कोहिनूर हीरा और लूटे गए अन्य खजानों को उनके वास्तविक देशों को लौटा दिया जाना चाहिए, ताकि अतीत में की गई गलतियों को सुधारा जा सके। हाल ही में भारत के दौरे पर आए ब्रिटेन के प्रधानमंत्री डेविड कैमरन ने भारत को कोहिनूर हीरा लौटाए जाने से इन्कार कर दिया था।

अखबार 'द डॉन' के संपादकीय में कहा गया है, 'भारत यात्रा पर आए कैमरन दोनों देशों के बीच व्यावसायिक संबंध मजबूत करने को लेकर काफी उत्सुक थे, लेकिन उन्होंने कोहिनूर लौटाने से साफ इन्कार कर दिया। कैमरन को महसूस हुआ होगा कि इतना मंहगा हीरा लौटाना समझदारी नहीं होगी।' कोहिनूर हीरा हिंदू, मुस्लिम और सिख राजाओं के हाथों से होते हुए ब्रिटिश शासन काल में महारानी विक्टोरिया के पास पहुंचा था।

कोहिनूर को ब्रिटेन के टावर ऑफ लंदन में रखा गया है। संपादकीय में कहा गया है कि,'यह सच है कि ब्रिटेन की लुवर संग्रहालय में रखी गई ऐतिहासिक चीजें विश्व विरासत का हिस्सा बन गई हैं, लेकिन ऐसे कितने लोग हैं जो इन ऐतिहासिक विरासतों को देखने के लिए ब्रिटेन तक जाने का खर्च वहन कर पाते हैं। नैतिकता इसी में है कि लूटे गए खजानों को उनके मूल देशों को लौटा दिया जाए। इससे इतिहास में की गई गलतियों को सुधारा जा सकेगा।'

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

chat bot
आपका साथी