यूएई सरकार का कैबिनेट में बड़ा बदलाव, सहिष्णुता और खुशी के लिए बना मंत्रालय

तेल संपन्‍न देश संयुक्‍त अरब अमीरात में सहिष्‍णुता और खुशी नाम का नया मंत्रालय बना दिया गया है।

By anand rajEdited By: Publish:Wed, 10 Feb 2016 04:15 PM (IST) Updated:Wed, 10 Feb 2016 04:21 PM (IST)
यूएई सरकार का कैबिनेट में बड़ा बदलाव, सहिष्णुता और खुशी के लिए बना मंत्रालय

रियाद। तेल संपन्न देश संयुक्त अरब अमीरात में सहिष्णुता और खुशी नाम का नया मंत्रालय बना दिया गया है। यूएई की सरकार ने अपने कैबिनेट में एक बड़ा बदलाव करते हुए यह कदम उठाया है।

इस बात की घोषणा यूएई के प्रधानमंत्री और शासक सुल्तान शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम ने खुद ट्विटर पर की। सुल्तान ने कहा कि सरकार ने इस बदलाव के तहत ही कई मंत्रियों को नए पदभार दिए हैं, ताकि सेवाओं को आम जनता तक जल्द से जल्द पहुंचाया जा सके।

ये भी पढ़ेंः ब्राजील के टीवी स्टोर में पॉर्न क्लिप चलने का वीडियो हुआ वायरल

हालांकि, नई सरकार में कम मंत्री होंगे, लेकिन सबको अपना प्रभावी योगदान देना होगा। सरकार ने यूएई के समाज में मूलभूत अधिकारों की रक्षा के लिए एक सहिष्णु विभाग बनाया है। इसके अलावा मिनिस्टर फॉर हैप्पीनेस नाम के एक नए मंत्रालय का गठन किया गया है।

ये भी पढ़ेंः पाकिस्तान को 860 मिलियन डॉलर की आर्थिक सहायता देगा अमेरिका

बताया जा रहा है कि इस पद के लिए एक 22 वर्षीय महिला को चुना गया है। हालांकि, उसका नाम अभी नहीं बताया गया है। इस विभाग का मकसद इस तरह की नीतियां बनाना होगा जिसके जरिए देश और समाज में खुशी और शांति रहे। यूएई के इन दोनों विभागों के बारे में दुनिया भर में चर्चा हो रही है।

chat bot
आपका साथी