जापानः बुलेट ट्रेन में यात्री ने खुद को लगाई आग, दो की मौत 8 घायल

जापान में आज एक चलती बुलेट ट्रेन में एक यात्री ने खुद को आग लगा ली। आग लगने से दो यात्रियों की मौत हो गई। मरने वालों में उस यात्री के साथ एक महिला भी शामिल है। बताया जा रहा है कि उस यात्री ने खुद के ऊपर तेल डालकर

By anand rajEdited By: Publish:Tue, 30 Jun 2015 11:47 AM (IST) Updated:Tue, 30 Jun 2015 12:39 PM (IST)
जापानः बुलेट ट्रेन में यात्री ने खुद को लगाई आग, दो की मौत 8 घायल

टोक्यो। जापान में आज एक चलती बुलेट ट्रेन में एक यात्री ने खुद को आग लगा ली। आग लगने से दो यात्रियों की मौत हो गई। मरने वालों में उस यात्री के साथ एक महिला भी शामिल है। बताया जा रहा है कि उस यात्री ने खुद के ऊपर तेल डालकर आग लगा लिया।

जानकारी के मुताबिक आग से ट्रेन के उस कोच में धुंआ भर गया और वहां बैठे यात्रियों का दम घुटने लगा। उनमें से दो यात्रियों को हार्ट अटैक आने की भी खबर है। इसके अलावा आठ यात्री भी घायल बताए जा रहे हैं।

PhotoGallery: जापान में बुलेट ट्रेन में यात्री ने खुद को लगाई आग

यात्री ने इमरजेंसी बटन दबा रुकवाई ट्रेन

बुलेट ट्रेन टोक्यो से ओसाका जा रही थी। जापान रेल के प्रवक्ता ने बताया कि घटना स्थानीय समयानुसार सुबह 11.30 बजे की है। जब हादसा हुआ तब किसी यात्री ने इमरजेंसी बटन दबाया, जिसके बाद ट्रेन को तत्काल रोका गया। हादसे के वक्त ट्रेन योकोहामा और ओडावारा के बीच थी।

आग लगाने की वजह का पता नहीं

यात्री ने चलती ट्रेन में खुद को क्यों आग लगाई, अब तक इसका पता नहीं चल पाया है। इमरजेंसी बटन दबते ही ट्रेन को रोक दिया गया। जिसके बाद ट्रेन सुरक्षा कर्मियों ने उस बोगी से लोगों को बाहर निकाला और अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं मरने वालों दोनों यात्रियों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

ये भी पढ़ेंः चीन की सैन्य अकादमी ने की अर्जुन टैंक की तारीफ

ये भी पढ़ेंः सोलर इंपल्स जापान से हवाई द्वीप के लिए रवाना

chat bot
आपका साथी