ट्रंप के बदले सुर, अब कही सबके साथ की बात

रिपब्लिकन पार्टी के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, वह अब्राहम लिंकन के समय का सौहार्द देश में एक बार फिर से पैदा करना चाहते हैं।

By Sanjeev TiwariEdited By: Publish:Sun, 21 Aug 2016 05:55 PM (IST) Updated:Sun, 21 Aug 2016 06:06 PM (IST)
ट्रंप के बदले सुर, अब कही सबके साथ की बात

वाशिंगटन, प्रेट्र। रिपब्लिकन पार्टी के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सुर बदलते हुए अब समग्र राष्ट्र की बात कही है जिसमें सभी समान रूप से रह सकें। विकास में सभी की भागीदारी हो। ट्रंप ने कहा, वह अब्राहम लिंकन के समय का सौहार्द देश में एक बार फिर से पैदा करना चाहते हैं। उल्लेखनीय है कि अपने अभी तक के प्रचार में ट्रंप मुस्लिमों और अन्य देशों से आए लोगों के प्रति खासे हमलावर रहे हैं।

वर्जीनिया की रैली में ट्रंप ने कहा, रिपब्लिकन पार्टी लिंकन की पार्टी है। वह उसे फिर से अफ्रीकी मूल के अमेरिकी लोगों से मजबूती से जोड़ना चाहते हैं। अमेरिका को वह सबका देश और रिपब्लिकन पार्टी को सबकी पार्टी बनाना चाहते हैं। ट्रंप ने कहा, वह हिलेरी क्लिंटन की कट्टरपंथी रवैये की निंदा करते हैं। जो लोगों के रंग को केवल मतों के हिसाब से देखती हैं। उस आबादी के रूप में नहीं जो बेहतर भविष्य की चाहत रखता है। ट्रंप ने डेमोक्रेटिक पार्टी की आव्रजन नीति की आलोचना की जो अफ्रीकी मूल के अमेरिकी लोगों को नौकरी पाने से रोकती है। उन्होंने कहा, हिलेरी शरणार्थी के रूप में रह रहे बाहर के लोगों को तो नौकरी दे सकती हैं लेकिन अफ्रीकी मूल के लोगों को नौकरी नहीं दे सकतीं। रिपब्लिकन पार्टी की सरकार बनी तो नौकरियों पर अमेरिकी लोगों का सबसे पहले हक होगा।

पढ़ेंः ट्रंप ने अपने विवादित बयानों पर जताया खेद, कहा- मैं मंझा हुआ राजनेता नहीं

उल्लेखनीय है कि वर्जीनिया राजनीतिक रूप से अस्थिर प्रदेश माना जाता है। वहां के मतदाता अक्सर अप्रत्याशित ढंग से मतदान करते हैं। हाल के सर्वे में ट्रंप अपनी प्रतिद्वंद्वी हिलेरी से लगातार पिछड़े हैं, इसलिए उन्होंने डेमोक्रेटिक पार्टी के अश्वेत वोट बैंक में सेंधमारी के लिए अफ्रीकी मूल के लोगों के लिए स्वर खासे नरम किए हैं।

पढ़ेंः अमेरिका के कई शहरों में ट्रंप की न्यूड प्रतिमा, विवाद के बाद हटवाईं गई

chat bot
आपका साथी