भारतीय मूल की महिला को दक्षिण अफ्रीका में शीर्ष सम्मान

भारतीय मूल की दक्षिण अफ्रीकी शिक्षाविद लीला पटेल को विज्ञान एवं तकनीकी मंत्रालय ने अफ्रीकी देशों की शीर्ष महिला शोधार्थी के सम्मान से नवाजा है। विटवाटर्सरैंड यूनिवर्सिटी से पीएचडी करने वाली लीला पटेल फिलहाल अफ्रीका में सामाजिक विकास केंद्र में सामाजिक विकास अध्ययन की प्रोफेसर हैं। इस केंद्र की स्थापना उ

By Edited By: Publish:Wed, 20 Aug 2014 08:06 PM (IST) Updated:Thu, 21 Aug 2014 07:27 AM (IST)
भारतीय मूल की महिला को दक्षिण अफ्रीका में शीर्ष सम्मान

जोहांसबर्ग। भारतीय मूल की दक्षिण अफ्रीकी शिक्षाविद लीला पटेल को विज्ञान एवं तकनीकी मंत्रालय ने अफ्रीकी देशों की शीर्ष महिला शोधार्थी के सम्मान से नवाजा है। विटवाटर्सरैंड यूनिवर्सिटी से पीएचडी करने वाली लीला पटेल फिलहाल अफ्रीका में सामाजिक विकास केंद्र में सामाजिक विकास अध्ययन की प्रोफेसर हैं। इस केंद्र की स्थापना उन्होंने 2002 में की थी।

यह वार्षिक अवार्ड उस क्षेत्र में मास्टर या डाक्टर्स की डिग्री रखने वाली उन महिलाओं के काम को मान्यता देता है, जिनमें महिलाओं का प्रतिनिधित्व कम है। पटेल ने 1994 में नेल्सन मंडेला की रिहाई के बाद देश में समाज कल्याण के क्षेत्र में आगे आकर काम किया था। इसी साल देश में चुनाव हुए थे। चुनाव से एक साल पहले उनकी किताब आई थी, जिसमें उन्होंने समाज कल्याण के जिन कानूनों की बात की थी, उन्हें तीन साल बाद संसद ने स्वीकार किया था। उन्हें 2005 में सामाजिक कल्याण विभाग का महानिदेशक बनाया गया था। इसी साल आई उनकी दूसरी किताब में दुनिया से गरीबी कम करने के विकल्प पर चर्चा की गई थी।

पढ़ें:ऑनलाइन होंगे इंस्पायर अवॉर्ड के आवेदन

पढ़ें: सर्वश्रेष्ठ पंचायतों को मिलेगा राष्ट्रीय गौरव पुरस्कार

chat bot
आपका साथी