भारी-भरकम कीमत वाला यह कीड़ा बढ़ाएगा सेक्‍स पावर

भारत और नेपाल के हिमालय क्षेत्र में पाया जाने वाला एक ऐसा की‍ड़ा है जो लोगों की सेक्‍स पावर को बढ़ाता है। यार्सागुम्‍बा नामक इस कीड़े की कीमत तकरीबन 60 लाख रुपये प्रति किलो है।

By Sanjeev TiwariEdited By: Publish:Fri, 04 Dec 2015 08:14 PM (IST) Updated:Fri, 04 Dec 2015 08:44 PM (IST)
भारी-भरकम कीमत वाला यह कीड़ा बढ़ाएगा सेक्‍स पावर

काठमांडू। भारत और नेपाल के हिमालय क्षेत्र में पाया जाने वाला एक ऐसा कीड़ा है जो लोगों की सेक्स पावर को बढ़ाता है। यार्सागुम्बा नामक इस कीड़े की कीमत तकरीबन 60 लाख रुपये प्रति किलो है।

लगभग दो इंच की लंबाई वाला यार्सागुम्बा कीड़ा समुद्र तल से 3800 मीटर की ऊंचाई पर पाया जाता है। भारत, नेपाल के हिमालय पर मिलने वाला यार्सागुम्बा प्रमुख तौर पर नेपाल में ही देखने को मिलता है।

यह भी पढ़ें : यहां महिलाओं का सेक्स ऑफर ठुकराने पर मिलती है ऐसी सजा

जानकारी के मुताबिक, छह महीने का जीवन जीने वाले इस कीड़े का स्वाद भी मीठा है। इन कीड़ों का अपना जीवन पूरा कर लेने के बाद ही इनका इस्तेमाल सेक्स पावर की दवा बनाने में किया जाता है।

बताते चलें कि भारत में इस कीड़े के इस्तेमाल पर पाबंदी है लेकिन कई लोग इसे चोरी-छिपे उपयोग करते हैं। बीते 2001 तक नेपाल सरकार ने भी इस कीड़े के उपयोग पर प्रतिबंध लगा रखा था लेकिन लोगों की मांग को देखते हुए सरकार ने पाबंदी हटा ली है।

यह भी पढ़ें : यहां की लड़कियां 13 साल की उम्र में बना लेती हैं यौन संबंध

chat bot
आपका साथी