धरती पर हैं तीस खरब पेड़

धरती पर तीस खरब से ज्यादा पेड़ हैं यानी मोटे तौर पर प्रति व्यक्ति 422 पेड़ हैं। हालांकि मानव सभ्यता की शुरुआत से कुल पेड़ों की संख्या में 46 फीसद की कमी आई है।

By Test1 Test1Edited By: Publish:Thu, 03 Sep 2015 07:26 PM (IST) Updated:Thu, 03 Sep 2015 07:39 PM (IST)
धरती पर हैं तीस खरब पेड़

वाशिंगटन। धरती पर तीस खरब से ज्यादा पेड़ हैं यानी मोटे तौर पर प्रति व्यक्ति 422 पेड़ हैं। हालांकि मानव सभ्यता की शुरुआत से कुल पेड़ों की संख्या में 46 फीसद की कमी आई है। यह दावा एक नए अध्ययन में किया गया है।

धरती पर तीस खरब से ज्यादा पेड़ों का नया अनुमान पूर्व के आकलन से करीब साढ़े सात गुना अधिक है। पहले 400 अरब पेड़ों का अनुमान लगाया गया था। शोधकर्ताओं की एक अंतरराष्ट्रीय टीम ने उपग्रह तस्वीरों, वन सूचियों और सुपर कंप्यूटर तकनीकों के उपयोग से दुनियाभर में पेड़ों की संख्या का खाका खींचा है। अध्ययन के मुख्य लेखक और येल स्कूल ऑफ फारेस्ट्री एंड इन्वाइरमेंटल स्टडीज के फेलो थॉमस क्राउथर ने कहा कि धरती पर पेड़ सबसे प्रमुख और नाजुक बनावटों में हैं। लेकिन हमने अभी हाल ही में इनके वैश्विक फैलाव को समझना शुरू किया है।'

दरअसल यह अध्ययन संयुक्त राष्ट्र के नेतृत्व वाले पर्यावरण कार्यक्रम 'बिलियन ट्री कंपेन' से प्रेरित है। इसकी पहल करने वाले समूह ने दो साल पहले क्राउथर से संपर्क किया था और क्षेत्रीय और वैश्विक स्तर पर पेड़ों की संख्या का अनुमान लगाने को कहा था ताकि वे भविष्य में अपने पौधरोपण के लक्ष्य को निर्धारित कर सके। उस समय तक दुनियाभर में महज 400 अरब पेड़ों के होने का अनुमान था। यानी धरती पर प्रति व्यक्ति के लिहाज से केवल 61 पेड़ ही थे। नए अध्ययन में पाया गया कि धरती पर 30.04 खरब पेड़ों का अस्तित्व है।

पेड़ों की सुरक्षा को बांधा रक्षासूत्र

यहां महिलाएं पेड़ों को बांधती हैं राखी

chat bot
आपका साथी