अकेले ही साजिश रचकर मसूद ने किया लंदन पर हमला

बुधवार को हुए आतंकी हमले में पांच लोगों मारे गए थे। इनमें 52 वर्षीय हमलावर खालिद मसूद भी शामिल है। हमले को सिर्फ 82 सेकेंड में अंजाम दिया गया।

By Mohit TanwarEdited By: Publish:Sun, 26 Mar 2017 03:53 PM (IST) Updated:Sun, 26 Mar 2017 04:29 PM (IST)
अकेले ही साजिश रचकर मसूद ने किया लंदन पर हमला
अकेले ही साजिश रचकर मसूद ने किया लंदन पर हमला

लंदन, प्रेट्र। ब्रिटेन की संसद के नजदीक हुए आतंकी हमले के गुनहगार खालिद मसूद के बारे में स्कॉटलैंड यार्ड अभी तक खास जानकारी एकत्रित नहीं कर पाई है। अभी तक की जांच में हमले को उसके द्वारा अकेले ही अंजाम दिये जाने की जानकारी मिल सकी है। उसकी किसी और हमले को अंजाम देने की साजिश थी, इसका भी पता नहीं चला है। बुधवार को हुए आतंकी हमले में पांच लोगों मारे गए थे। इनमें 52 वर्षीय हमलावर खालिद मसूद भी शामिल है। हमले को सिर्फ 82 सेकेंड में अंजाम दिया गया।

यूनाइटेड किंगडम पुलिस की आतंकवाद निरोधी शाखा के राष्ट्रीय समन्वयक नील बसु के अनुसार मसूद ने हमले को अकेले ही अंजाम दिया था। उसके द्वारा अन्य किसी हमले को अंजाम देने की कोई साजिश नहीं थी। जांच में पता चला है कि मसूद ने हमले के लिए अकेले ही तैयारी की थी। उसके हमले का मकसद क्या था, यह अभी तक नहीं पता चला है। बसु का यह बयान गिरफ्तार किये गए लोगों से पूछताछ के बाद आया है।

लंदन पुलिस की खुफिया शाखा के अनुसार बुधवार को हमला दोपहर दो बजकर 40 मिनट पर हुआ। वेस्टमिंस्टर ब्रिज से जा रहे खालिद मसूद ने अचानक अपनी कार फुटपाथ पर चढ़ा दी और लोगों को रौंदने लगा। यह कार्य उसने करीब 30 सेकेंड तक किया। इसके बाद उसकी कार वेस्टमिंस्टर पैलेस की चारदीवारी से टकराई। इसी बीच पुलिस के पास आतंकी हमले का फोन पहुंच गया। कार के दुर्घटनाग्रस्त होने पर मसूद कार से निकला। इसी बीच वेस्टमिंस्टर पैलेस के सक्रिय हुए पुलिसकर्मी ने उसे चारदीवारी के पास ही मार गिराया। मसूद को दो बजकर 41 मिनट के कुछ सेकेंड बाद मार गिराया गया। इसी के बाद आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (आइएस) ने घटना की जिम्मेदारी ली।

यह भी पढ़ें: नागरिकों के हित में इराकी सेना ने अभियान रोका

chat bot
आपका साथी