बगदाद में अात्मघाती हमला, 10 की मौत

बगदाद के शिया बाहुल इलाके में एक बार फिर अात्मघाती विस्फोट हुअा है। इसमें अब तक 10 लोगों के मारे जाने की खबर है।

By Sanjeev TiwariEdited By: Publish:Sun, 24 Jul 2016 12:39 PM (IST) Updated:Sun, 24 Jul 2016 02:31 PM (IST)
बगदाद में अात्मघाती हमला, 10 की मौत

बगदाद(एपी)। इराक की राजधानी बगदाद के शिया बहुल उत्तर-पूर्वी जिले के एक बाजार में रविवार सुबह एक आत्मघाती हमले में 10 लोगों के मारे जाने की खबर है। अधिकारियों ने बताया कि बगदाद के अधिकतर स्थानों पर सरकारी बलों को तैनात किया गया है। हमले में 8 नागरिकों सहित 2 पुलिसकर्मियों की मौत हो गई है। इसमें 20 से अधिक लोग घायल है। एक चिकित्सा अधिकारी ने आंकड़ों की पुष्टि की है।

अभी तक किसी भी संगठन ने हमले जिम्मेदारी नहीं ली है। बताया जा रहा है कि हमले के पीछे इस्लामिक स्टेट समूह की हाथ हो सकती है। अातंकी समूहों के निशाने पर लगातार सुरक्षा बल और शिया समुदाय के लोग है।अातंकी समूह मुख्य रूप से उत्तरी और पश्चिमी इराक में प्रमुख क्षेत्रों को लक्ष्य बना रहे हैं।

पढ़ेंः IS के निशाने पर मासूम बच्चे, 'डॉल बम' से रच रहा है हमले की साजिश

इससे पहले 12 जुलाई को बगदाद में विस्फोटकों से लदी एक कार में धमाका हुआ था। इसमें 11 लोगों की मौत हो गई थी। इराकी अधिकारियों के मुताबिक उत्तर-पूर्वी जिले के शिया बहुल इलाके में बाजार में ये धमाका हुआ था। इस धमाके में 32 लोग घायल हुए थे। धमाके के चलते आसपास खड़े कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए थे।

chat bot
आपका साथी