अपनी पढ़ाई खर्च के लिए छात्राएं मजबूर होकर कर रही हैं ऐसा काम

लंदन की यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाले छात्रों को अपना खर्चा पूरा करने के लिए तरह-तरह के कामों को करना पड़ रहा है।

By Manish NegiEdited By: Publish:Wed, 27 Jul 2016 09:32 AM (IST) Updated:Wed, 27 Jul 2016 09:47 AM (IST)
अपनी पढ़ाई खर्च के लिए छात्राएं मजबूर होकर कर रही हैं ऐसा काम

लंदन, (वेब डेस्क)। लंदन में छात्रों के लिए पढ़ाई करना काफी महंगा साबित हो रहा है। महंगी पढ़ाई के चलते यूनिवर्सिटी के छात्रों को अपना खर्चा निकालना मुश्किल हो रहा है। अपने खर्चे पूरे करने के लिए छात्रों को ऐसे काम करने पड़ रहे हैं जिनके बारे में आप सोच भी नहीं सकते।

नेशनल स्टूडेंट मनी सर्वे ने छात्रों की पढ़ाई खर्च को लेकर एक सर्वे किया है। इस सर्वे में कई चौंकाने वाले आकड़े सामने आए हैं। सर्वे में पता चला है कि लंदन के 80 फीसद छात्र अपने खर्चों को पूरा करने के लिए गंभीर वित्तीय समस्या से जूझ रहे हैं। सर्वे में ये भी सामने आया है कि 10 में से एक छात्र जुआ खेल रहा है, यहां तक कि कुछ छात्रों को तो अपने जिस्म का सौदा तक करना पड़ रहा है।

परंपरा के नाम पर लड़कियों से संबंध बनाने वाला गंभीर बीमारी से ग्रसित

वहीं सर्वे में शामिल एक लड़की ने बताया कि उसने स्टूडेंट लोन ले रखा है। लेकिन किराया, खाने का बिल और अन्य दूसरे खर्चों के लिए वो पैसा जुटा पाने में असमर्थ है। छात्रा ने खुलासा किया कि पैसा जुटाने के लिए कुछ छात्राएं अपना यूज किया हुआ अंडरवियर तक बेच रही हैं। तो कुछ लड़कियां वीडियो गेम और निजी सामान भी बेच रही हैं।

एक अन्य छात्रा ने बताया कि उसने अपना सामान बेचकर 100 पौंड काम लिए हैं और उसे अब बार-बार अपने माता-पिता से पैसे मांगने की जरूरत नहीं पड़ती है।

चीन में मिले 10 हजार वर्ष पुराने मानव के प्रमाण

chat bot
आपका साथी