इंडोनेशिया के पापुआ में भूकंप का झटका

इंडोनेशिया इंडोनेशिया के के पापुआ क्षेत्र में शनिवार को 6.6 तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया। हालाकि, सुनामी की चेतावनी जारी नहीं की गई है।

By Edited By: Publish:Sat, 21 Apr 2012 11:45 AM (IST) Updated:Sat, 21 Apr 2012 05:41 PM (IST)
इंडोनेशिया के पापुआ में भूकंप का झटका

जकार्ता। इंडोनेशिया इंडोनेशिया के के पापुआ क्षेत्र में शनिवार को 6.6 तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया। हालांकि, सुनामी की चेतावनी जारी नहीं की गई है।

अमेरिकी भूगर्भ सर्वेक्षण के अनुसार भूकंप स्थानीय समयानुसार सुबह 10 बजकर 16 मिनट पर महसूस किया गया जो मनोकवारी के 83 किलोमीटर दक्षिण पूर्व में 30 किलोमीटर की गहराई पर केंद्रित था।

अधिकारियों ने मनोकवारी में किसी नुकसान की खबर नहीं दी है, लेकिन कहा कि रानसिकी नगर इसमें सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ है जहां कुछ इमारतों को मामूली नुकसान पहुंचा है। मौसम एवं भूगर्भ विज्ञान एजेंसी बीएमकेजी के अनुसार भूकंप की तीव्रता 6.8 थी जो 10 किलोमीटर की गहराई पर केंद्रित था।

बीएमकेजी के अनुसार भूकंप के बाद 10 बजकर 24 मिनट पर पापुआ क्षेत्र में 5.7 की तीव्रता का एक और झटका महसूस किया गया।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

chat bot
आपका साथी