सीनेट ने स्वास्थ्य विभाग के शीर्ष पद पर सीमा वर्मा की पुष्टि की

सीमा वर्मा मेडिकेयर और मेडकेड सेवाओं के लाखों केंद्रों के शीर्ष पद पर आसीन होंगी। इन केंद्रों से करीब 13 करोड़ लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराई जाती हैं।

By Mohit TanwarEdited By: Publish:Tue, 14 Mar 2017 02:44 PM (IST) Updated:Tue, 14 Mar 2017 02:54 PM (IST)
सीनेट ने स्वास्थ्य विभाग के शीर्ष पद पर सीमा वर्मा की पुष्टि की
सीनेट ने स्वास्थ्य विभाग के शीर्ष पद पर सीमा वर्मा की पुष्टि की

वाशिंगटन, प्रेट्र। ट्रंप प्रशासन में स्वास्थ्य विभाग के शीर्ष पद के लिए सीनेट ने भारतीय-अमेरिकी सीमा वर्मा की पुष्टि कर दी। अब वह महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेंगी और ओबामा केयर को 'रद्द कर उसकी जगह नई नीति लागू' करने के सरकारी प्रयास को सफल बनाएंगी।

सीमा वर्मा मेडिकेयर और मेडकेड सेवाओं के लाखों केंद्रों के शीर्ष पद पर आसीन होंगी। इन केंद्रों से करीब 13 करोड़ लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराई जाती हैं। स्वास्थ्य विभाग के शीर्ष पद पर काबिज होने के बाद वर्मा स्वास्थ्य सेवा सुधार पर काम करेंगी। यह काम अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की प्राथमिकता में शामिल है। राष्ट्रपति ट्रंप स्वास्थ्य सेवा में पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा के समय की नीतियों को खत्म कर नई नीतियां लागू करना चाहते हैं।

ह्वाइट हाउस द्वारा निर्विवाद योग्य करार दी गई वर्मा की पुष्टि के पक्ष में सीनेट में 55 मत पड़े। 43 सदस्यों ने उनके खिलाफ मतदान किया है। सीनेट में वर्मा की पुष्टि पर मतदान पार्टी आधार पर हुआ है। उनकी पुष्टि में देरी होने से नाराज ह्वाइट हाउस ने सीनेट की आलोचना की थी।

स्वास्थ्य नीति की जानकार सीमा वर्मा को कई अमेरिकी प्रांतों में स्वास्थ्य सुधार के लिए जाना जाता है। इन प्रांतों में इंडियाना भी शामिल है। सीनेट में बहुमत के नेता मिटेक मैक कानेल ने कहा कि स्वास्थ्य नीति पृष्ठभूमि वाली वर्मा अत्यंत योग्य हैं। उन्होंने इस क्षेत्र में उल्लेखनीय सफलताएं भी हासिल की हैं। वह मेडिकेयर के संरक्षण और मेडिकेड के आधुनिकीकरण के लिए प्रतिबद्ध हैं। इससे उन लोगों को बेहतर परिणाम दिया जा सकता है जिन्हें इसकी सबसे ज्यादा जरूरत है।

यह भी पढ़ें: अमेरिका में भी मोदी समर्थकों ने जमकर मनाया जश्न, दिखा जबर्दस्त उत्साह

chat bot
आपका साथी