वैज्ञानिकों ने किया 125 इंसानों को गायब

वैज्ञानिकों ने पहली बार इंसान को अदृश्य करने में सफलता पाई है। स्वीडन की कैरोलिंस्का इंस्टीट्यूट लैब में इस भ्रम को अंजाम दिया गया। यहां 125 प्रतिभागियों ने गायब होने का अनुभव किया। लैब के न्‍यूरोसाइंटिस्‍ट्स के द्वारा इस प्रयोग को अंजाम दिया गया। प्रयोग के लिए प्रतिभागियों के सिर पर

By Rajesh NiranjanEdited By: Publish:Sat, 25 Apr 2015 03:56 PM (IST) Updated:Sat, 25 Apr 2015 05:00 PM (IST)
वैज्ञानिकों ने किया 125 इंसानों को गायब

स्विट्जरलैंड। वैज्ञानिकों ने पहली बार इंसान को अदृश्य करने में सफलता पाई है। स्वीडन की कैरोलिंस्का इंस्टीट्यूट लैब में इस भ्रम को अंजाम दिया गया। यहां 125 प्रतिभागियों ने गायब होने का अनुभव किया। लैब के न्यूरोसाइंटिस्ट्स के द्वारा इस प्रयोग को अंजाम दिया गया।

प्रयोग के लिए प्रतिभागियों के सिर पर एक डिस्प्ले लगा गया। इसके बाद उनसे कहा गया कि वह नीचे अपने शरीर को देखें। इस टूल की वजह से प्रतिभागियों ने शरीर की जगह खाली जगह महसूस की। अध्ययन का नेतृत्व करने वाले अरविंद गुटरस्टेम ने कहा कि करीब एक मिनट के कम समय तक प्रतिभागियों ने यह अनुभव किया।

प्रतिभागियों के चेहरों पर मास्क जैसा एक टूल लगाया गया। अरविंद ने अपने दोनों हाथों में बड़ा सा पेंट ब्रश लिया। एक पेंट ब्रश से प्रतिभागी के शरीर के विभन्न हिस्सों पर लगाया और दूसरा हवा में लहराया। प्रतिभागियों को महसूस हुआ कि ब्रश हवा में हिल रहा है।

यह है जुड़वां बच्चों का शहर

क्या वाकई में है मेरा भारत महान?

chat bot
आपका साथी