अमेरिकी युद्धपोत के करीब से गुजरा रूसी लड़ाकू विमान

बाल्टिक सागर में रूस और अमेरिका के बीच टकराव होने से बाल-बाल बच गया। अमेरिकी युद्धपोत यूएसएस डोनाल्ड कुक पोलैंड से जा रहा था।

By Gunateet OjhaEdited By: Publish:Thu, 14 Apr 2016 06:55 PM (IST) Updated:Thu, 14 Apr 2016 06:59 PM (IST)
अमेरिकी युद्धपोत के करीब से गुजरा रूसी लड़ाकू विमान

वाशिंगटन। बाल्टिक सागर में रूस और अमेरिका के बीच टकराव होने से बाल-बाल बच गया। अमेरिकी युद्धपोत यूएसएस डोनाल्ड कुक पोलैंड से जा रहा था। उसी वक्त दो सुखोई-24 रूसी विमान पोत के काफी करीब से गुजरा। अमेरिकी अधिकारियों ने इसके चित्र और वीडियो भी जारी किए हैं। रूस ने अमेरिकी प्रतिक्रिया पर आश्चर्य व्यक्त किया है।

यह घटना मंगलवार की है। रूसी विमान युद्धपोत के पास से 11 बार गुजरा। उस वक्त अमेरिकी पोत रूस के अधिकार वाले कालिनिनग्राद से तकरीबन 129 किलोमीटर दूर था। यह पोलैंड और लिथुआनिया के बीच स्थित है। अमेरिकी सेना के अफसरों ने बताया कि उन्होंने रूसी विमान से संपर्क साधने की कोशिश की थी, लेकिन पायलटों ने जवाब नहीं दिया। पहली घटना 11 अप्रैल को हुई। दो सुखोई-24 विमान तकरीबन एक हजार मीटर की दूरी और तीस मीटर की ऊंचाई से गुजरे थे। इसके बाद विमान ने पोत से महज नौ मीटर की दूरी से उड़ान भरी। अधिकारियों के मुताबिक हाल-फिलहाल उन्होंने रूस का इतना आक्रामक रवैया नहीं देखा था।

यह भी पढ़ेंः जानिए किसने दी बाबा साहेब को बौद्ध धर्मी की दीक्षा

chat bot
आपका साथी